Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुररहमत को डर का लहजा देना — माँ की तरबियत में उभरती...

रहमत को डर का लहजा देना — माँ की तरबियत में उभरती ख़राबी: क़ारी इसहाक गोरा*

Published on

यूपी के सहारनपुर में जमीयत दावातुल मुस्लिमीन के संरक्षक व देश के चर्चित प्रसिद्ध देवबंदी उलेमा मौलाना क़ारी इसहाक़ गोरा ने एक बार फिर बच्चों की तालीम-ओ-तरबियत से जुड़ी लापरवाहियों पर गहरी चिन्ता का इज़हार करते हुए एक अहम वीडियो बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा दौर में बच्चों की परवरिश में ऐसी कमज़ोरियाँ दिखाई दे रही हैं, जो आगे चलकर उनके अख़लाक़, सोच और शख़्सियत पर गहरा असर डालती हैं। उन्होंने कहा कि आज माएँ और ख़ानदान के सरपरस्त अक्सर एक बड़ी ग़लती करते हैं—जब बच्चा रोए, परेशान हो या खाना न खाए, तो उसे चुप कराने के लिए मोबाइल थमा दिया जाता है। यह तरीका शुरू में आसान लगता है, लेकिन यक़ीनन यह बच्चे के लिए सबसे नुकसानदेह तरीक़ों में से एक है। मोबाइल पर क्या आ रहा है؟ बच्चा किस चीज़ को देख रहा है? उसके ज़ेहन पर क्या छाप पड़ रही है? इन सब पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता।
मौलाना ने इस रवैये पर अफ़सोस जताते हुए कहा कि “बच्चा अपनी आँखों से जो देखता है, वह दिल पर उतर जाता है। और जो दिल पर उतर जाए, उसे मिटाना आसान नहीं होता।” उन्होंने यह भी कहा कि इस्लामी तालीमात में माँ की गोद को बच्चे का पहला मदरसा बताया गया है। यानी बच्चे की पहली सीख, पहला सबक, पहला अंदाज़ और पहला असर—सब माँ की गोद से मिलता है। अगर वही शुरुआती माहौल मोबाइल, कार्टून, शोर, या बे-तमीज़ कंटेंट से भर दिया जाए, तो फिर बच्चे से मजबूत अख़लाक़ और बेहतरीन आदतों की उम्मीद कैसे की जा सकती है? मौलाना ने एक दूसरी आम गलती की ओर भी लोगों का ध्यान दिलाया। उन्होंने कहा कि बहुत सी माएँ बच्चे को चुप कराने के लिए उसे डराती हैं। कुछ कहते सुने जाते हैं: “चुप हो जा, अल्लाह की रहमत पकड़ लेगी।”
उन्होंने कहा कि यह वाक्य न सिर्फ़ गलत है बल्कि बच्चे की मानसिक तरबियत के लिए नुकसानदेह भी।“अल्लाह की रहमत डराने की चीज़ नहीं, सहारा देने वाली चीज़ है। जो माँ अपने बच्चे को रहमत से डराती है, उसे अपने तरीक़े की इस्लाह करने की सख़्त ज़रूरत है।” उन्होंने समझाया कि बच्चे के दिल में अल्लाह का ख़ौफ़ नहीं, बल्कि अल्लाह की मोहब्बत, रहमत और रहनुमाई बैठनी चाहिए। डर से चुप तो वह आज भी हो जाएगा, लेकिन कल उसका दीन से रिश्ता डगमगा सकता है।
मौलाना क़ारी इसहाक़ गोरा ने इस संदर्भ में माता-पिता को कुछ बुनियादी बातें सोचने की दावत दी—कि क्या हम बच्चों की रोहानी, नैतिक और दीनी ज़रूरतों पर उतना ध्यान दे रहे हैं जितना देना चाहिए?
क्या हम अपनी सहूलियत के लिए उनके भविष्य के साथ खेल तो नहीं कर रहे?
क्या हम तरबियत के नाम पर डर, झूठ और गलत तरीक़े तो इस्तेमाल नहीं कर रहे? उन्होंने कहा कि आज के समय में इस्लामी उसूलों को सही तरह समझने और उन्हें अपने घरों में लागू करने की सख़्त ज़रूरत है। बच्चे अल्लाह की तरफ़ से दी हुई सबसे क़ीमती अमानत हैं। इनकी परवरिश को हल्का लेना न ग़फ़लत है, न कमजोरी—बल्कि एक बड़ी ज़िम्मेदारी का इंकार है। अंत में उन्होंने अपील की:
“बच्चों की तरबियत मोहब्बत, दुआ, हिम्मत-अफ़ज़ाई और सही इस्लामी समझ के साथ करें। मोबाइल से चुप कराना आसान है, मगर अच्छी तालीम और अच्छी आदतें देना ही असल कामयाबी है।”

👁 6.7K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

सोशल मीडिया पर पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार

फतेहपुर में सोशल मीडिया के जरिए पूर्व विधायक एवं उत्तर प्रदेश शासन के पूर्व...

अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि पर विशेष: अवैद्यनाथ से योगी तक, गोरक्षपीठ की राजनीति ने यूपी को कैसे बदला?

Mahant Avaidyanath Death Anniversary: उत्तर प्रदेश की राजनीति में गोरखपुर का गोरखनाथ मठ लंबे समय से सिर्फ धार्मिक केंद्र नहीं रहा है। इस मठ से जुड़े महंतों ने चुनावी राजनीति में भी अपनी मजबूत जगह बनाई। महंत अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि पर गोरक्षपीठ की उस राजनीतिक यात्रा पर नजर डालना जरूरी है, जिसने गोरखपुर को यूपी […]

निष्कासित नेताओं की वापसी की खबरें पूरी तरह फेक! बसपा सुप्रीमो मायावती का बड़ा ऐलान, 2027 चुनाव को लेकर दिए कड़े निर्देश

Mayawati Clarifies Fake News Expelled Leaders BSP Return: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से सियासी पारा चढ़ गया है। बीते कुछ दिनों से बहुजन समाज पार्टी में उठा-पटक चल रही है। इसी बीच बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को एक ट्वीट जारी कर पार्टी में युवाओं […]

बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था नबील! यूपी ATS ने आजमगढ़ से दबोचा, पाकिस्तान-ISIS लिंक की जांच तेज

UP ATS Arrests Al Qaeda Terrorist Azamgarh Nabeel: उत्तर प्रदेश एंटी टेररिज्म स्क्वाड (ATS) ने आतंकवादी संगठन अल कायदा इंडियन सब-कॉन्टिनेंट (AQIS) से जुड़े एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद नबील पुत्र मोहम्मद दानिश के रूप में हुई है। करीब 19 वर्षीय नबील ग्राम चितारा, महमूदपुर, थाना दीदारगंज, आजमगढ़ का […]

More like this