जमियत उलमा ए हिन्द के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी के दिए गए ताजा बयान पर आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने तिखी प्रतिक्रिया दी है, उन्होंने कहा कि मौलाना मदनी बार बार जिहाद की बात करके समाज को तोड़ने और देश को कमजोर करने की बात कर रहे हैं। मौलाना ने उनसे पूछा कि वो किस तरीके से भारत में जिहाद करना चाहते हैं उनकी बातों से भारत में हिंदू मुस्लिम भाई चारे को बहुत भारी नुक्सान हो रहा है, और साथ ही सम्प्रदायक टकराव की तरफ माहौल बड रहा है। अगर देश के किसी हिस्से में टकराव होगा तो मुसलमानो को भारी नुक्सान उठाना पड़ेगा। मौलाना बरेलवी ने कहा कि भारत में न जिहाद जायज़ है, और न हिजरत जायज़ है। आला हजरत इमाम अहमद रजा फजीले बरेलवी ने अपने फतवे की किताब में भारत में जिहाद को नाजायज़ बताया है, आला हजरत ने भारत को दर्रुस सलाम लिखा है। इसका मतलब है कि भारत सलामती वाला देश है। जिहाद के लिए कुछ शर्तें जरूरी है, जो भारत देश में नहीं पाई जाती है, भारत एक आजाद देश है, और यहां पर मुसलमान आजादी के साथ अपने तमाम धार्मिक कार्य अंजाम देता है। यहां मस्जिदे , मदरसे, दरगाहे और इस्लाम धर्म के तमाम रूक्न जैसे नमाज व रोजा वगैरा मुसलमान आजादी के साथ अंजाम देता है। पूरे भारत में कहीं भी और किसी तरह भी धार्मिक कार्य क्रमो पर पाबंदी नहीं है। मौलाना बरेलवी ने मौलाना मदनी की उस बात की भी निंदा की जिसमें उन्होंने कहा है कि स्कूल के पाठ्यक्रमो में जिहाद पढ़ाया जाना चाहिए। अगर स्कूल के पाठ्यक्रमो में जिहाद शामिल किया गया तो नई नस्ल बिगड़ जाएगी, और देश में इख्तिलाफ और इंतिशार हो जाएगा। इस समय भारत में अमन व शांति का माहौल है, इस अच्छे वातावरण को मौलाना मदनी बिगाड़ना चाहते हैं। वो कट्टरपंथी विचारधारा को बढ़ावा दे रहे हैं, अगर इस तरह के विचार देश में बढ़ते गए, तो सम्प्रदायक तनाव बढ़ने का खतरा बढ़ जाएगी।
Trending Now
ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि मौलाना मदनी बार बार जिहाद की बात करके समाज को तोड़ने और देश को कमजोर करने की बात कर रहे हैं। मौलाना ने उनसे पूछा कि वो किस तरीके से भारत में जिहाद करना चाहते हैं उनकी बातों से भारत में हिंदू मुस्लिम भाई चारे को बहुत भारी
👁 14.6K views






