Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरगोकशी की सूचना से हुसेनगंज में हंगामा, बजरंग दल का सड़क पर...

गोकशी की सूचना से हुसेनगंज में हंगामा, बजरंग दल का सड़क पर प्रदर्शन

Published on

फतेहपुर के हुसेनगंज थाना क्षेत्र के कस्बे में गोवंश का कटा हुआ सिर मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और सड़क पर गोवंश का कटा सिर रखकर विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया।
प्रदर्शन के दौरान बजरंग दल कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हो गई, जिससे कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई। हालात को नियंत्रित करने के लिए क्षेत्राधिकारी सहित भारी पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर लाइव किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस गोकशी और धर्मांतरण जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने में असफल है और इस तरह की घटनाओं की जानकारी लगातार बजरंग दल द्वारा पुलिस को दी जाती रही है, प्रदर्शन के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है, वहीं अपर पुलिस अधीक्षक फतेहपुर महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि गोवंश के कटे हुए सिर मिलने की सूचना पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। साथ ही उन्होंने बजरंग दल के किसी भी कार्यकर्ता की गिरफ्तारी से इनकार किया है।

👁 30.5K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा फतेहपुर ने किया कार्यकारिणी का विस्तार, 10 पदाधिकारियों का मनोनयन

फतेहपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा फतेहपुर के जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर की अध्यक्षता में...

सोशल मीडिया पर पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार

फतेहपुर में सोशल मीडिया के जरिए पूर्व विधायक एवं उत्तर प्रदेश शासन के पूर्व...

अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि पर विशेष: अवैद्यनाथ से योगी तक, गोरक्षपीठ की राजनीति ने यूपी को कैसे बदला?

Mahant Avaidyanath Death Anniversary: उत्तर प्रदेश की राजनीति में गोरखपुर का गोरखनाथ मठ लंबे समय से सिर्फ धार्मिक केंद्र नहीं रहा है। इस मठ से जुड़े महंतों ने चुनावी राजनीति में भी अपनी मजबूत जगह बनाई। महंत अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि पर गोरक्षपीठ की उस राजनीतिक यात्रा पर नजर डालना जरूरी है, जिसने गोरखपुर को यूपी […]

निष्कासित नेताओं की वापसी की खबरें पूरी तरह फेक! बसपा सुप्रीमो मायावती का बड़ा ऐलान, 2027 चुनाव को लेकर दिए कड़े निर्देश

Mayawati Clarifies Fake News Expelled Leaders BSP Return: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से सियासी पारा चढ़ गया है। बीते कुछ दिनों से बहुजन समाज पार्टी में उठा-पटक चल रही है। इसी बीच बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को एक ट्वीट जारी कर पार्टी में युवाओं […]

More like this