Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरग्रामीणों के बीच पहुंचे पूर्व विधायक विक्रम सिंह, जनसंवाद कर सुनी समस्याएं

ग्रामीणों के बीच पहुंचे पूर्व विधायक विक्रम सिंह, जनसंवाद कर सुनी समस्याएं

Published on

फतेहपुर। पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने ग्राम पंचायत कोडरपुर, दिहुली, चकनथनपुर, सनगांव और जयसिंहपुर में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया।
जनसंवाद के दौरान विक्रम सिंह ने केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने सभी वर्गों के विकास और जरूरतमंद लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए कई योजनाएं संचालित की हैं। पात्र लोगों को इन योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
उन्होंने आयुष्मान भारत योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, मुद्रा योजना, जनधन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन और नमामि गंगे सहित विभिन्न योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को भी सरकार की ओर से आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे उन्हें आवागमन सहित अन्य समस्याओं में राहत मिल रही है।
कार्यक्रम में ग्रामीणों ने पूर्व विधायक विक्रम सिंह का फूल-मालाओं से स्वागत किया और जयघोष के नारे लगाए। ग्रामीणों ने अपनी स्थानीय समस्याएं भी उनके सामने रखीं। पूर्व विधायक ने समस्याओं के जल्द निस्तारण के लिए संबंधित स्तर पर प्रयास करने का आश्वासन दिया।
ग्रामीणों ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र और जनपद के विकास में विक्रम सिंह द्वारा किए गए कार्य सराहनीय रहे हैं और इसके लिए वे उनके आभारी हैं।
इस मौके पर सुधांशू पाण्डेय मंडल अध्यक्ष, सुरेंद्र मौर्या मंडल अध्यक्ष हसवा, ब्रजेश द्विवेदी पूर्व मंडल अध्यक्ष, राकेश मौर्या पूर्व मंडल अध्यक्ष, राम नरेश गुप्ता, राम विशाल पाल, अंशू मिश्रा, छेदीलाल लोधी, विनोद प्रधान, नरपत, राम सुमेर पूर्व प्रधान, शीलू मिश्र, जय प्रकाश अग्निहोत्री, कालिशंकर, धर्मेंद्र पासवान, रिंकू पासवान, छोटे लाल बूथ अध्यक्ष, जय नारायण शर्मा, कमलदीप रैदास, अर्जुन मौर्या, मोतीलाल रैदास, गिरजाशंकर अग्निहोत्री, भिख्कू लोधी, मेवा लाल साहू, अनिल रैदास, राम राज पासवान, कमलेश मौर्या, सुनील पासवान समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

👁 17.3K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

दादी मां की प्रथम पुण्यतिथि पर मानवता की मिसाल, जरूरतमंद दिव्यांग छात्रों को बांटी शैक्षणिक सामग्री

फतेहपुर। जी.टी. रोड स्थित भावना दिव्यांग विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अंजना सिंह ने अपनी...

गोपालगंज PHC में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल, मरीजों की बाहर से कराई जा रही जांच

फतेहपुर। जिले में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो...

राजनीतिक पार्टी के स्टीकर की आड़ में चोरी का खेल! KIA Carens से करते थे बंद मकानों की रेकी, 7 गिरफ्तार

फतेहपुर। राजनीतिक दल के स्टीकर लगी KIA Carens कार को ढाल बनाकर बंद मकानों...

More like this

दादी मां की प्रथम पुण्यतिथि पर मानवता की मिसाल, जरूरतमंद दिव्यांग छात्रों को बांटी शैक्षणिक सामग्री

फतेहपुर। जी.टी. रोड स्थित भावना दिव्यांग विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अंजना सिंह ने अपनी...

गोपालगंज PHC में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल, मरीजों की बाहर से कराई जा रही जांच

फतेहपुर। जिले में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो...