फतेहपुर। जी.टी. रोड स्थित भावना दिव्यांग विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अंजना सिंह ने अपनी दादी मां स्वर्गीय श्रीमती विमला सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर सेवा और मानवता की अनूठी मिसाल पेश की। उन्होंने पुण्यतिथि को केवल श्रद्धांजलि तक सीमित न रखते हुए जरूरतमंद बच्चों की सहायता कर अपनी दादी मां को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर अति निर्धन छात्रों को कॉपियां, पेंसिल सहित अन्य शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। जूनियर छात्रों को खेलकूद की सामग्री भी प्रदान की गई। वहीं, जिन जरूरतमंद छात्रों के पास पहनने के लिए पर्याप्त साधन नहीं थे, उन्हें जूते और चप्पल वितरित किए गए।
विद्यालय के सभी दिव्यांग छात्रों को फल, मिठाई और समोसे भी वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान प्रबंधक महोदय ने स्वर्गीय विमला सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। विद्यालय परिवार के सदस्यों ने भी नम आंखों से उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के सदस्यों के अलावा माधुरी श्रीवास्तव, पूजा बाजपेयी, रत्ना श्रीवास्तव, सुमन, स्वाति, शबाना, शबनम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर सेवा, संवेदना और जरूरतमंदों की मदद का संदेश दिया गया। पुण्यतिथि पर किया गया यह आयोजन दिवंगत आत्मा की स्मृति को समाजसेवा से जोड़ने का सराहनीय प्रयास रहा।
Trending Now
दादी मां की प्रथम पुण्यतिथि पर मानवता की मिसाल, जरूरतमंद दिव्यांग छात्रों को बांटी शैक्षणिक सामग्री
👁 15.1K views







