Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरजहरीले कीड़े के काटने से किसान की मौत, परिवार में कोहराम

जहरीले कीड़े के काटने से किसान की मौत, परिवार में कोहराम

Published on

नरसिंह मौर्य फतेहपुर

थाना क्षेत्र के मथैयापुर के मजरे गुल्ला का पुरवा निवासी किसान ज्ञानेन्द्र (65) की बुधवार दोपहर जहरीला कीड़ा (सर्प) काटने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम छा गया।

जानकारी के अनुसार ज्ञानेन्द्र दोपहर के समय अपने खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान खेत की मेड़ पर उगी घास में छिपे विषैले सर्प ने उन्हें डस लिया। अचानक हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तत्काल हुसैनगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

सदर अस्पताल ले जाते समय ही रास्ते में किसान ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी आशा देवी तथा बेटी सीमा का रो-रोकर बुरा हाल रहा। परिवार में बेटों विष्णु और हंसराज का भी रोते-रोते हाल बेहाल रहा।

ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आपदा राहत कोष से सहायता दिलाए जाने की मांग किया।

👁 17.9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा फतेहपुर ने किया कार्यकारिणी का विस्तार, 10 पदाधिकारियों का मनोनयन

फतेहपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा फतेहपुर के जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर की अध्यक्षता में...

सोशल मीडिया पर पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार

फतेहपुर में सोशल मीडिया के जरिए पूर्व विधायक एवं उत्तर प्रदेश शासन के पूर्व...

अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि पर विशेष: अवैद्यनाथ से योगी तक, गोरक्षपीठ की राजनीति ने यूपी को कैसे बदला?

Mahant Avaidyanath Death Anniversary: उत्तर प्रदेश की राजनीति में गोरखपुर का गोरखनाथ मठ लंबे समय से सिर्फ धार्मिक केंद्र नहीं रहा है। इस मठ से जुड़े महंतों ने चुनावी राजनीति में भी अपनी मजबूत जगह बनाई। महंत अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि पर गोरक्षपीठ की उस राजनीतिक यात्रा पर नजर डालना जरूरी है, जिसने गोरखपुर को यूपी […]

निष्कासित नेताओं की वापसी की खबरें पूरी तरह फेक! बसपा सुप्रीमो मायावती का बड़ा ऐलान, 2027 चुनाव को लेकर दिए कड़े निर्देश

Mayawati Clarifies Fake News Expelled Leaders BSP Return: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से सियासी पारा चढ़ गया है। बीते कुछ दिनों से बहुजन समाज पार्टी में उठा-पटक चल रही है। इसी बीच बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को एक ट्वीट जारी कर पार्टी में युवाओं […]

More like this