Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरतेज रफ्तार डंपर का कहर जारी, दूसरे दिन भी युवक की दर्दनाक...

तेज रफ्तार डंपर का कहर जारी, दूसरे दिन भी युवक की दर्दनाक मौत

Published on

फतेहपुर। जिले में तेज रफ्तार वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार दूसरे दिन तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक बाजार से सामान खरीदकर अपने घर लौट रहा था। तभी ललौली थाना क्षेत्र के मुत्तौर गांव के पास तेज रफ्तार डंपर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है तथा डंपर चालक की तलाश की जा रही है। लगातार हो रहे सड़क हादसों ने तेज रफ्तार वाहनों पर प्रभावी अंकुश लगाने की आवश्यकता को एक बार फिर उजागर कर दिया है।

👁 26.4K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

हाईटेंशन लाइन का कहर: 11 हजार वोल्ट की लाइन टूटकर गिरी, 6 दुधारू भैंसों की मौत, किसानों का लाखों का नुकसान

फतेहपुर। जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र के बसफरा गांव में रविवार को बड़ा हादसा...

मामूली बात पर बवाल: दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, महिलाओं समेत आधा दर्जन से अधिक लोग भिड़े, वीडियो वायरल

फतेहपुर। जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के बिलंदा गांव में मामूली बात को लेकर दो...

बेकाबू डंपर ने ली एक और जान, कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर बाइक सवार की दर्दनाक मौत

फतेहपुर। जिले में तेज रफ्तार वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है।...

लखनऊ में संगठन की प्रथम प्रादेशिक बैठक संपन्न, आगामी विधानसभा चुनाव में युवाओं की भूमिका पर मंथन

लखनऊ। आज राजधानी लखनऊ में संगठन की प्रथम प्रादेशिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक...

More like this