Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरदरवाजे पर कार लेकर पहुंचा ड्राइवर, दुल्हन को बैठाकर भागा… दूल्हा देखता...

दरवाजे पर कार लेकर पहुंचा ड्राइवर, दुल्हन को बैठाकर भागा… दूल्हा देखता रह गया

Published on

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। यहां सोमवार की सुबह विदाई के दौरान ड्राइवर दुल्हन को कार में बैठाकर मौके से फरार हो गया। यह देख वर और वधू पक्ष के लोगों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि नशे में धुत चालक की बेजा हरकतों पर कुछ बारातियों ने मारपीट की थी। इससे नाराज ड्राइवर ने यह ओछी हरकत की। इतना ही नही रोकने पर ड्राइवर ने कार चढ़ाने की भी कोशिश की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने ले गई। फिलहाल मामले में समझौता हो गया है।

ड्राइवर की पिटाई कर दी थी

जानकारी के अनुसार, बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से रविवार को जाफरगंज थाने के एक गांव में बारात गई थी। बारातियों के लिए बुकिंग पर कई गाड़ियां मंगाई गई थीं। वहीं, दूल्हे के लिए किराए पर एक कार की गई थी। बताया जा रहा है कि अगवानी के समय नशे में धुत कार चालक दूल्हे को लेकर द्वारचार के लिए वधू पक्ष के दरवाजे पहुंचा, तो अजीब हरकतें करने लगा। इस दौरान जनातियों ने काफी समझाया, लेकिन ड्राइवर अपनी बेजा हरकतों से बाज नहीं आया। इस पर बारात में शामिल कुछ लोगों ने पीट दिया। किसी तरह मिन्नतें कर नाराज चालक को शांत कराया गया। इसके बाद बारातियों ने विदाई के लिए कार लेकर चलने को कहा। इस पर ड्राइवर कार लेकर वधू पक्ष के दरवाजे पहुंचा और विदाई के लिए दुल्हन को कार में बिठा दिया गया। आरोप है कि दुल्हन को कार सहित चालक लेकर भाग निकला। यह देख जहां लोगों में हड़कंप मच गया, वहीं शादी समारोह में मौजूद लोगों ने रोकने का प्रयास किया तो कार चढ़ाने की कोशिश की।

आपस में हो गया समझौता

हालांकि इसके बाद कई युवकों ने बाइक का पीछा करते हुए कार को रोकने बाद चालक को पीट दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची जाफरगंज थाना पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। थानाध्यक्ष धनंजय सरोज ने बताया कि नशे की हालत में चालक की हरकत पर उसे पीटा गया था। दोनों पक्षों ने आपस मे समझौता कर लिया है।

👁 12.3K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

सोशल मीडिया पर पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार

फतेहपुर में सोशल मीडिया के जरिए पूर्व विधायक एवं उत्तर प्रदेश शासन के पूर्व...

अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि पर विशेष: अवैद्यनाथ से योगी तक, गोरक्षपीठ की राजनीति ने यूपी को कैसे बदला?

Mahant Avaidyanath Death Anniversary: उत्तर प्रदेश की राजनीति में गोरखपुर का गोरखनाथ मठ लंबे समय से सिर्फ धार्मिक केंद्र नहीं रहा है। इस मठ से जुड़े महंतों ने चुनावी राजनीति में भी अपनी मजबूत जगह बनाई। महंत अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि पर गोरक्षपीठ की उस राजनीतिक यात्रा पर नजर डालना जरूरी है, जिसने गोरखपुर को यूपी […]

निष्कासित नेताओं की वापसी की खबरें पूरी तरह फेक! बसपा सुप्रीमो मायावती का बड़ा ऐलान, 2027 चुनाव को लेकर दिए कड़े निर्देश

Mayawati Clarifies Fake News Expelled Leaders BSP Return: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से सियासी पारा चढ़ गया है। बीते कुछ दिनों से बहुजन समाज पार्टी में उठा-पटक चल रही है। इसी बीच बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को एक ट्वीट जारी कर पार्टी में युवाओं […]

बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था नबील! यूपी ATS ने आजमगढ़ से दबोचा, पाकिस्तान-ISIS लिंक की जांच तेज

UP ATS Arrests Al Qaeda Terrorist Azamgarh Nabeel: उत्तर प्रदेश एंटी टेररिज्म स्क्वाड (ATS) ने आतंकवादी संगठन अल कायदा इंडियन सब-कॉन्टिनेंट (AQIS) से जुड़े एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद नबील पुत्र मोहम्मद दानिश के रूप में हुई है। करीब 19 वर्षीय नबील ग्राम चितारा, महमूदपुर, थाना दीदारगंज, आजमगढ़ का […]

More like this