Homeराज्यनौकरी नहीं करने दूंगा, दोबारा दिखे तो मां-बेटे को जान से मार...

नौकरी नहीं करने दूंगा, दोबारा दिखे तो मां-बेटे को जान से मार दूंगा… फतेहपुर में उधार के पैसे मांगने पर मिली धमकी, केस दर्ज

Published on

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में उधार के पैसे मांगना युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट की गई। साथ ही पीड़ित की मां को नौकरी न करने देने के साथ दोबारा दिखाई देने पर मां-बेटे दोनों को आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

गाली गलौज कर मारपीट की

जानकारी के मुताबिक, कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गुनीर गांव निवासी कमल पांडेय ने बताया कि उसकी मां इंदु मिश्रा थाना क्षेत्र के ही रेवाड़ी स्थित स्वर्गीय हरबंस सिंह इंटर कॉलेज में नौकरी करती हैं। बीते 23 अप्रैल को रेवाड़ी के रहने वाले उपेंद्र अग्निहोत्री ने कमल की मां इंदु मिश्रा से 10 हज़ार रुपये उधार लिए थे। बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह कमल अपनी मां को स्कूल छोड़कर बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इस बीच रेवाड़ी नगर नहर के पास उपेंद्र मिला तो कमल ने वादे के मुताबिक मां से लिए गए उधार पैसे वापस मांगे तो बेवजह मुझे और मेरी मां को गाली गलौज करने लगा। मना करने पर लाठी डंडों से मारा पीटा। इतना ही नहीं आरोप है कि उसने धमकी देते हुए कहा कि इंटर कॉलेज में तुम्हारी मां को नौकरी नहीं करने दूंगा, दोबारा अगर इधर दिखाई दिए तो मां-बेटे दोनों को जान से मार दूंगा।

पुलिस ने जांच की शुरू

थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि युवक की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मारपीट के अलावा अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

👁 12.3K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: महिला और बेटे की मौत, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

फतेहपुर:जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र के अमांव ओवरब्रिज के पास एक भीषण सड़क हादसे...

फतेहपुर गैंगरेप केस में एसपी की बड़ी कार्रवाई, चौकी इंचार्ज निलंबित, फरार आरोपी पर इनाम बढ़ा

फतेहपुर जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र में मंगेतर के सामने युवती से गैंगरेप के...

More like this

फतेहपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: महिला और बेटे की मौत, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

फतेहपुर:जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र के अमांव ओवरब्रिज के पास एक भीषण सड़क हादसे...

फतेहपुर गैंगरेप केस में एसपी की बड़ी कार्रवाई, चौकी इंचार्ज निलंबित, फरार आरोपी पर इनाम बढ़ा

फतेहपुर जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र में मंगेतर के सामने युवती से गैंगरेप के...