Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर जिले में एसआईआर पर कांग्रेस ने बीजेपी को घेरा प्रदेश अध्यक्ष...

फतेहपुर जिले में एसआईआर पर कांग्रेस ने बीजेपी को घेरा प्रदेश अध्यक्ष पहुँचे मृतक लेखपाल के घर

Published on

फतेहपुर-  कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के खजुहा कस्बे में मृतक लेखपाल सुधीर कुमार के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को हर संभव सहायता देने का भरोसा दिलाया और पूरे मामले को गंभीर बताया। अजय राय ने आरोप लगाया कि एसआईआर (SIR) के जरिए कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अत्यधिक दबाव और उत्पीड़न के चलते लेखपाल सुधीर कुमार ने शादी से एक दिन पहले ही खुदकुशी जैसा कदम उठाया, जो बेहद दर्दनाक और चिंताजनक है। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने इस मामले में चुनाव आयोग को पत्र भेजकर एसआईआर प्रणाली पर कड़ा विरोध जताया है।
इस प्रकरण में कानूनगो और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज है, लेकिन एसडीएम पर अब तक कोई कार्रवाई न होने को लेकर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने मांग की कि एसडीएम की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच कर कठोर कार्रवाई की जाए।  मामला बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के खजुहा कस्बे का है, जहां लेखपाल की संदिग्ध मौत के बाद प्रशासनिक कामकाज और दबाव प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

👁 12.3K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर: धान लगाने के विवाद में महिला की पिटाई, सिर पर गंभीर चोट; पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

फतेहपुर। जनपद के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में खेत में धान लगाने...

फतेहपुर: 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आने से 5 बंदरों की मौत, 2 गंभीर झुलसे

फतेहपुर के किशनपुर थाना क्षेत्र के नरैनी गांव में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन...

फतेहपुर: तमंचा लहराकर डांस का वीडियो वायरल, बिंदकी पुलिस जांच में जुटी

फतेहपुर। जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल...

गाजीपुर के पास औगासी रोड स्थित तालाबी जमीन से हटाया गया अतिक्रमण, अन्य कब्जेदारों को 10 दिन का अंतिम नोटिस

फतेहपुर में सरकारी तालाब की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए प्रशासन ने...

More like this