फतेहपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी ने जिले की सियासत में व्यापक बदलाव किया है बुधवार की देर रात पार्टी के आला कमान ने फतेहपुर के जिला अध्यक्ष मुखलाल पाल को हटाकर अन्नू श्रीवास्तव को पार्टी का नया जिला अध्यक्ष बना दिया देर रात आई सूची के बाद से जिले के कार्यकर्ताओं के बीच हड़कम्प मच गया रात से ही अन्नू श्रीवास्तव को फूल महिला माला पहनकर बधाई देने वालों का तांता लग गया आज SIR की बैठक में भी बाकायदा पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियो के साथ बैठक में भाग लिया उधर पार्टी में अब तक जिला अध्यक्ष रहे मुखलाल पाल ने बताया कि संगठन के कार्य को लेकर के उन्होंने लगातार समर्पित भावना से कार्य किया और उन्हें उम्मीद है कि उनको पार्टी आगे कोई बड़ी जिम्मेदारी देगी जिसका वह निर्वहन करेंगे और संगठन के हित में लगातार कार्य करते रहेंगे और इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से मिले प्रेम के प्रति आभार प्रकट किया।
Trending Now
फतेहपुर में अन्नू श्रीवास्तव BJP के नए जिलाध्यक्ष बने,बधाइयों का जश्न मुखलाल पाल को बड़ी जिम्मेदारी मिलने की उम्मीद।






