Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर में विधवा की जमीन पर कब्जे का आरोप, लेखपाल पर ₹30...

फतेहपुर में विधवा की जमीन पर कब्जे का आरोप, लेखपाल पर ₹30 हजार रिश्वत मांगने का भी आरोप

Published on

फतेहपुर जिले से एक गरीब विधवा महिला को न्याय के लिए दर-दर भटकने का मामला सामने आया है। गाजीपुर थाना क्षेत्र के बिझौली गांव की रहने वाली आशा देवी ने आरोप लगाया है कि उनकी पुश्तैनी जमीन पर गांव के कुछ दबंगों ने जबरन कब्जा कर लिया है। इतना ही नहीं, कब्जा हटवाने के नाम पर हल्का लेखपाल पर भी रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगाया गया है।

बताया जा रहा है कि पीड़िता की जमीन पर गांव के आशाराम, अशोक और नितिन ने जबरन नींव खुदवाकर निर्माण कार्य शुरू करा दिया। जब आशा देवी ने इसका विरोध किया तो आरोप है कि दबंगों ने उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता का कहना है कि न्याय की उम्मीद लेकर वह लेखपाल अभिलाषा के पास पहुंचीं, लेकिन वहां भी उन्हें राहत नहीं मिली। आशा देवी का आरोप है कि लेखपाल ने कब्जा हटवाने के लिए 30 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। गरीब और बेसहारा होने के कारण वह इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थ हैं।

आरोप है कि स्थानीय थाना पुलिस से भी उन्हें कोई ठोस मदद नहीं मिली। इसके बाद पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। परिवार ने प्रशासन से जमीन को कब्जामुक्त कराने, आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और रिश्वत मांगने के आरोप की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए क्या कदम उठाता है।

👁 32.5K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

जन्मदिन पर पत्रकार जितेंद्र विश्वकर्मा ने किया 8वां स्वैच्छिक रक्तदान, डायलिसिस मरीज को मिली मदद

फतेहपुर  01 जुलाई 2026जन्मदिन को सेवा और मानवता के संकल्प से जोड़ते हुए वरिष्ठ...

अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई के बाद हेमलता पटेल की सियासी दावेदारी पर चर्चा तेज

फतेहपुर की राजनीति में एक सोशल मीडिया पोस्ट के बाद नई चर्चाओं ने जोर...

अयोध्या दानपात्र चोरी पर हिंदू महासभा का आक्रोश, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजने का ऐलान

फतेहपुर। अखिल भारत हिंदू महासभा की जिला इकाई की मासिक बैठक मंगलवार को आईटीआई रोड...

1 जुलाई से स्कूल बसों की सघन जांच शुरू, 8 जुलाई तक नोटिस, फिर होगी सख्त कार्रवाई

उत्तर प्रदेश में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने बड़ा अभियान...

More like this