फतेहपुर – सदर कोतवाली क्षेत्र के बिंदकी बस स्टॉप इलाके का एक नर्सिंग होम जिला प्रशासन के टारगेट पर है जानकार सूत्रों का कहना है कि इस नर्सिंग होम संचालक के यहाँ एक और जहां मानक के अनुसार डॉक्टर नहीं वही दूसरी तरफ इसका पंजीयन भी समाप्त हो गया है जिला प्रशासन को जांच पर पड़ताल में इस बात के भी गोपनीय सबूत मिले है इस संचालक द्वारा शत्रु संपत्तियों को भी दस्तावेजों में हेरा फेरी दिखाकर बड़ी संख्या में बेचे जाने का काम किया गया है इसके खिलाफ अब जिला प्रशासन अब करवाई करने की तैयारी करने में जुट गया है सूत्रों का कहना है कि अभी हाल में ही एक किसान परिवार को संचालक ने अपने अस्पताल में बंधक बना रखा था बाद में पुलिस की जांच पड़ताल में कुछ सियासी दबाव के चलते उसे बंधक से मुक्त किया गया था प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि मौजूदा समय में खुश वक्त राय नगर में भी इसी गैंग द्वारा शत्रु संपत्ति को बेचे जाने का कार्य थर्ड पार्टी द्वारा किया जा रहा है जिसके सभी दस्तावेज प्रशासन ने खंगालने शुरू कर दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि जांच पड़ताल के बाद कार्यवाई की जाएगी।
Trending Now
फतेहपुर शहर के बिंदकी बस स्टाप के एक नर्सिंगहोम व उसके संचालक पर होगी कार्यवाई जांच पूरी, बिना पंजीयन के चल रहा अस्पताल शत्रु सम्पत्ति बेचने का भी आरोप खुशवक्क्त राय नगर में भी बेच रहा शत्रु सम्प्पति






