Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर: शादी से एक दिन पहले SIR कर रहे लेखपाल ने की...

फतेहपुर: शादी से एक दिन पहले SIR कर रहे लेखपाल ने की आत्महत्या, गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक अध्यक्ष हेमलता पटेल ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने जाने की उठाई पुरजोर मांग

Published on

फतेहपुर में एसआईआर के काम के दबाव तथा छुट्टी न मिलने से परेशान और निलंबन तथा बर्खास्तगी की धमकी दिए जाने से आहत एक लेखपाल ने अपनी शादी से एक दिन पहले मेहंदी वाले दिन सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फतेहपुर की बिंदकी तहसील के सुल्तानगढ़ में तैनात निवासी बिन्दकी कोतवाली के बागबादशाही खजुआ के मृतक लेखपाल सुधीर कुमार की बुधवार 26 नवंबर को शादी होनी थी। इस घटना के बाद जिले में शोक और आक्रोश की लहर दौड़ उठी | लेखपाल संघ सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक तथा राजनीतिक पार्टियों सहित स्थानीय जनसमुदाय ने गहरा आक्रोश व्यक्त कर मांग रखी कि दोषी अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्यवाही की जाए पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद के साथ जल्द से जल्द न्याय दिलाया जाए घटना के 29 घंटे बाद बुधवार को कानूनगो पर एफआईआर दर्ज की गई और उच्च अधिकारियों के समझाने पर परिजनों ने मृतक लेखपाल सुधीर का शव पोस्टमार्टम हाउस ले जाने की अनुमति दी पोस्ट मार्टम हाउस पहुंचीं गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक अध्यक्ष हेमलता पटेल ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात की उनका दर्द बांटा परिजनों ने रोते हुए बताया कि सुधीर अभी डेढ़ वर्ष पूर्व ही लेखपाल नियुक्त हुआ था SIR के काम में विभागीय उच्च अधिकारियों का उसके ऊपर बहुत दबाव था शादी की छुट्टी भी नहीं मिल रही थी और निलंबन तथा बर्खास्त कर देने की धमकी दी जा रही थी जिससे आहत होकर सुधीर ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक अध्यक्ष हेमलता पटेल ने पीड़ित परिजनों को जल्द से जल्द न्याय दिलाए जाने की सरकार से मांग की है एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता तथा नौकरी और दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की तथा चुनाव आयोग से SIR प्रक्रिया की समय सीमा बढ़ाए जाने की मांग की ताकि निर्दोष कर्मचारियों की जान ना जाए उन पर अत्यधिक बढ़ाव न डाला जाए अध्यक्ष हेमलता पटेल के साथ एआईसीसी सदस्य शिवाकांत तिवारी भी मौजूद रहे |

👁 37K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा फतेहपुर ने किया कार्यकारिणी का विस्तार, 10 पदाधिकारियों का मनोनयन

फतेहपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा फतेहपुर के जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर की अध्यक्षता में...

सोशल मीडिया पर पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार

फतेहपुर में सोशल मीडिया के जरिए पूर्व विधायक एवं उत्तर प्रदेश शासन के पूर्व...

अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि पर विशेष: अवैद्यनाथ से योगी तक, गोरक्षपीठ की राजनीति ने यूपी को कैसे बदला?

Mahant Avaidyanath Death Anniversary: उत्तर प्रदेश की राजनीति में गोरखपुर का गोरखनाथ मठ लंबे समय से सिर्फ धार्मिक केंद्र नहीं रहा है। इस मठ से जुड़े महंतों ने चुनावी राजनीति में भी अपनी मजबूत जगह बनाई। महंत अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि पर गोरक्षपीठ की उस राजनीतिक यात्रा पर नजर डालना जरूरी है, जिसने गोरखपुर को यूपी […]

निष्कासित नेताओं की वापसी की खबरें पूरी तरह फेक! बसपा सुप्रीमो मायावती का बड़ा ऐलान, 2027 चुनाव को लेकर दिए कड़े निर्देश

Mayawati Clarifies Fake News Expelled Leaders BSP Return: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से सियासी पारा चढ़ गया है। बीते कुछ दिनों से बहुजन समाज पार्टी में उठा-पटक चल रही है। इसी बीच बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को एक ट्वीट जारी कर पार्टी में युवाओं […]

More like this