Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरमुकरा खदान कसरोबारी मुआवजा न मिलने से नाराज किसानों ने रोका रास्ता,पुलिस...

मुकरा खदान कसरोबारी मुआवजा न मिलने से नाराज किसानों ने रोका रास्ता,पुलिस ने धमकाते हुए खोलवाया

Published on

फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के संगोलीपुर मडैयन मोरम खदान से निकल रहे वाहनों के खिलाफ किसान आक्रोशित हो गए हैं। नाराज किसानों ने सोमवार को रास्ते को बंद कर जाम लगा दिया।
   संगोलीपुर मडैयन मोरम खदान शुरू होते ही विवादों के घेरे में है। लगातार किसान खदान संचालक पर मनमानी का आरोप लगा रहे हैं। बीते दिनों भी किसानों ने खदान संचालक पर बिना मुआवजा दिए खेतों से रास्ता बनवा फसल बर्बाद करने का आरोप लगाया था। हालांकि खदान संचालक व किसानों की बीच बातचीत भी हुई थी। बातचीत पर किसानों की फसल का मुआवजा एक दिसम्बर को दिए जाने पर समझौता हुआ था। समझौते के बाद किसानों ने अपने खेतों से वाहन निकालने की अनुमति दी थी। लेकिन एक दिसम्बर को खदान संचालक समझौते पर खरा नहीं उतरा। जिसकी वजह से सोमवार की देर शाम किसानों ने अपने खेतों से बने रास्ते को बंद कर दिया।  गुस्साए किसानों ने रास्ते में बांस गाड़ कर रास्ते को बंद कर दिया। नाराज किसानों ने बताया कि खदान संचालक द्वारा अभी तक मुआवजा नहीं दिया गया है। खदान संचालक किसानों को बेवकूफ बना अपना काम कर रहा है। जिससे किसानों की फ़सल का नुकसान हो रहा है। वहीं किसानों ने बताया कि खदान संचालक से मुआवजा की मांग करने पर खदान संचालक धमकी देता है। किसानों के रास्ता बंद कर जाम लगाने की सूचना पर देर रात पहुंची पुलिस ने रास्ता खुलवा दिया। किसानों का आरोप है कि पुलिस ने खदान संचालक के इशारे पर धमकियां देते हुए जबरन रास्ता खुलवा दिया है। रात में स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों को धमकाते हुए रास्ता खुलवा दिया। हालांकि सुबह नाराज किसानों से फिर से रास्ते को खोदकर जाम लगा दिया। किसानों की नाराजगी को देखते हुए खदान संचालक द्वारा कुछ किसानों को मुआवजा भी दिया गया। लेकिन कुछ किसान अपनी जमीन देने को तैयार हैं है फिर भी खदान संचालक द्वारा दबंगई के बल पर उनके खेतो से रास्ता बनाया जा रहा है।

👁 14.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर: धान लगाने के विवाद में महिला की पिटाई, सिर पर गंभीर चोट; पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

फतेहपुर। जनपद के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में खेत में धान लगाने...

फतेहपुर: 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आने से 5 बंदरों की मौत, 2 गंभीर झुलसे

फतेहपुर के किशनपुर थाना क्षेत्र के नरैनी गांव में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन...

फतेहपुर: तमंचा लहराकर डांस का वीडियो वायरल, बिंदकी पुलिस जांच में जुटी

फतेहपुर। जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल...

गाजीपुर के पास औगासी रोड स्थित तालाबी जमीन से हटाया गया अतिक्रमण, अन्य कब्जेदारों को 10 दिन का अंतिम नोटिस

फतेहपुर में सरकारी तालाब की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए प्रशासन ने...

More like this