Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरमेधा अलंकरण व अभिभावक सम्मान समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न

मेधा अलंकरण व अभिभावक सम्मान समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न

Published on


फतेहपुर। सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज, रघुवंशपुरम में मेधा अलंकरण एवं अभिभावक सम्मान समारोह बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के 105 मेधावी छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया। साथ ही 215 जागरूक अभिभावकों को भी स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनके योगदान की सराहना की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महंत बाल चैतन्य ब्रह्मचारी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष अनु श्रीवास्तव एवं आरएसएस के विभाग प्रचारक शिव शंकर उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

परीक्षा परिणाम में कक्षा 7A के विजेंद्र प्रताप सिंह ने 99.56 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं कक्षा 9B3 की प्रतिभा सिंह ने 99.08 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। आयुषी वर्मा ने 99 प्रतिशत अंक पाकर तृतीय स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंधक राकेश त्रिवेदी ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय आधुनिक संसाधनों के माध्यम से छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है और आगे भी इसी दिशा में कार्य करता रहेगा।

समारोह के दौरान विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला, जहां छात्र-छात्राओं और अभिभावकों में खासा उत्साह नजर आया।

👁 43.3K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

लखनऊ में विधान परिषद सभापति मानवेंद्र सिंह से मिला गौ माता राष्ट्र माता अभियान का प्रतिनिधिमंडल

लखनऊ। देशभर में चल रहे राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन ‘गौ माता राष्ट्र माता’ अभियान को गति...

फतेहपुर जनपद स्थापना दिवस  : 10 नवंबर 2026 दिन मंगलवार -लेखक :  शैलेन्द्र कुमार द्विवेदी

   अपना  फतेहपुर जनपद आगामी 10 नवंबर 2026 दिन मंगलवार को अपना 200 वां...

More like this

लखनऊ में विधान परिषद सभापति मानवेंद्र सिंह से मिला गौ माता राष्ट्र माता अभियान का प्रतिनिधिमंडल

लखनऊ। देशभर में चल रहे राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन ‘गौ माता राष्ट्र माता’ अभियान को गति...