फतेहपुर- शहर के बहुचर्चित मंदिर मकबरे मामले को लेकर के पुलिस अब कोई भी हीलाहवाली नहीं करना चाहती है यही वजह है कि पुलिस ने वहां पर बकायदा अस्थाई पुलिस चौकी खोलकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए हैं पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में थाना कोतवाली नगर के तहसील सदर क्षेत्रान्तर्गत कस्बा फतेहपुर उत्तरी, के गाटा संख्या: 753 पर स्थित मंगी मकबरा पर 11 अगस्त को हुए विवाद के दृष्टिगत प्राचीन इमारत की सुरक्षा एवं क्षेत्र में प्रभावी कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत एक अस्थायी पुलिस चौकी रेड्इया की स्थपना की गई थी । जिसके प्रभारी के रुप में उ0नि0 सुमित नारायण तिवारी को नियुक्त किया गया था । अस्थायी पुलिस चौकी रेड्इया थाना कोतवाली नगर के प्रभावी संचालन एवं भौगोलिक सीमांकन हेतु थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत गोपालनगर, आदर्श नगर उत्तरी, रेड्इया, नई बस्ती, मैकू का पुरवा को अस्थायी पुलिस चौकी रेड्इया का कार्यक्षेत्र होगा।
Trending Now
विवादित मन्दिर मकबरा क्षेत्र में खोली गई अस्थाई पुलिस चौकी तेज तर्राक दरोगा सुमित नारायण तिवारी सम्भालेंगे मोर्चा, पुलिस का दावा प्राचीन इमारत की होगी सुरक्षा।






