Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरवृद्धाश्रम में 102 वृद्धजनों का किया स्वास्थ्य परीक्षण - रोग प्रतिरोधक क्षमता...

वृद्धाश्रम में 102 वृद्धजनों का किया स्वास्थ्य परीक्षण – रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने वाली औषधियां की प्रदान ।

Published on

फतेहपुर। जिले में आज अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन व उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के मार्गदर्शन में सेवा पखवाड़े के अंतर्गत स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान चलाया गया। अभियान के तहत होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया फतेहपुर यूनिट व डॉ. सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजन में चेयरमैन व कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने मवइया स्थित समाज कल्याण विभाग के वृद्धाश्रम में 102 वृद्धजनों को होम्योपैथिक पाचन शक्तिवर्धक, गैस व ताकत बढ़ाने वाले सीरप प्रदान किए। साथ ही डेंगू से बचाव व रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली होमियोपैथिक औषधियां भी वितरित की गईं। कार्यक्रम में समाज कल्याण अधिकारी अवनीश कुमार यादव, वार्डेन नीतू वर्मा, अशोक यादव व प्रमुख सहयोगी चैतन्य कुमार दिव्यांग प्रकोष्ठ संयोजक, इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी उपस्थित रहे। डॉ. अनुराग श्रीवास्तव रेडक्रॉस के सक्रिय चेयरमैन हैं, जो विभिन्न स्वास्थ्य व सामाजिक अभियानों में योगदान देते रहते हैं। यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चल रहा है। जो प्रदेश में पोषण व स्वास्थ्य जागरूकता पर केंद्रित है।

👁 7.1K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

दादी मां की प्रथम पुण्यतिथि पर मानवता की मिसाल, जरूरतमंद दिव्यांग छात्रों को बांटी शैक्षणिक सामग्री

फतेहपुर। जी.टी. रोड स्थित भावना दिव्यांग विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अंजना सिंह ने अपनी...

ग्रामीणों के बीच पहुंचे पूर्व विधायक विक्रम सिंह, जनसंवाद कर सुनी समस्याएं

फतेहपुर। पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने ग्राम पंचायत कोडरपुर, दिहुली, चकनथनपुर, सनगांव और जयसिंहपुर...

गोपालगंज PHC में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल, मरीजों की बाहर से कराई जा रही जांच

फतेहपुर। जिले में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो...

More like this