Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरशादी के एक माह बाद ही कैसे मर गई पूर्व ब्लॉक प्रमुख...

शादी के एक माह बाद ही कैसे मर गई पूर्व ब्लॉक प्रमुख की बहू? फतेहपुर के खागा की घटना पर उठे सवाल

Published on

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से नवविवाहिता की मौत पर विवाद गहराया हुआ है। पूर्व ब्लाक प्रमुख के बहू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने अतिरिक्त दहेज की डिमांड न पूरी होने पर नवविवाहिता की हत्या का आरोप लगाया है। शादी के महज एक माह बाद ही नवविवाहिता की मौत पर विवाद गहराया हुआ है। मृतका के मायके वालों ने हैसियत से अधिक दहेज दिए जाने की बात कही है। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

23 लाख का दिया था दहेज

जानकारी के अनुसार, खागा कोतवाली क्षेत्र के कस्बा निवासी महेंद्र सिंह पटेल खागा तहसील के विजईपुर ब्लॉक में 2012 में ब्लॉक प्रमुख के पद पर निर्वाचित हुए थे। बताया जा रहा है कि कौशांबी जिले के सड़वापर गांव के रहने वाले धर्मेंद्र सिंह ने अपनी बेटी रश्मि सिंह की शादी बीते 2 नवंबर को ब्लॉक प्रमुख के बेटे आदित्य सिंह पटेल के साथ की थी। शादी में मायके वालों ने हैसियत से बढ़-चढ़कर कैश और दान दहेज सहित 23 लाख रुपए खर्च किए थे।

घटना को अंजाम देने का आरोप

दिए गए दान दहेज से असंतुष्ट ससुराल वाले कम दहेज का ताना देकर महिला को आये दिन प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि इसी के चलते ससुराल वालों ने इस खौफनाक घटना को अंजाम दिया है। साथ ही बेटी के मौत की जानकारी भी उन्हें काफी देर बाद दी गई।

महिला का होगा पोस्टमार्टम

उधर, ससुरालीजन आनन-फानन महिला को प्रयागराज के स्वरूप रानी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां मेडिकल परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतका का पोस्टमॉर्टम प्रयागराज में ही कराया जा रहा है। मायके पक्ष ने मामले की शिकायत खागा कोतवाली पुलिस को दी है। एसएचओ आरके पटेल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण स्पष्ट होंगे। कारणों के साफ होने के बाद कानूनसम्मत कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।

👁 55.7K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

सोशल मीडिया पर पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार

फतेहपुर में सोशल मीडिया के जरिए पूर्व विधायक एवं उत्तर प्रदेश शासन के पूर्व...

अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि पर विशेष: अवैद्यनाथ से योगी तक, गोरक्षपीठ की राजनीति ने यूपी को कैसे बदला?

Mahant Avaidyanath Death Anniversary: उत्तर प्रदेश की राजनीति में गोरखपुर का गोरखनाथ मठ लंबे समय से सिर्फ धार्मिक केंद्र नहीं रहा है। इस मठ से जुड़े महंतों ने चुनावी राजनीति में भी अपनी मजबूत जगह बनाई। महंत अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि पर गोरक्षपीठ की उस राजनीतिक यात्रा पर नजर डालना जरूरी है, जिसने गोरखपुर को यूपी […]

निष्कासित नेताओं की वापसी की खबरें पूरी तरह फेक! बसपा सुप्रीमो मायावती का बड़ा ऐलान, 2027 चुनाव को लेकर दिए कड़े निर्देश

Mayawati Clarifies Fake News Expelled Leaders BSP Return: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से सियासी पारा चढ़ गया है। बीते कुछ दिनों से बहुजन समाज पार्टी में उठा-पटक चल रही है। इसी बीच बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को एक ट्वीट जारी कर पार्टी में युवाओं […]

बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था नबील! यूपी ATS ने आजमगढ़ से दबोचा, पाकिस्तान-ISIS लिंक की जांच तेज

UP ATS Arrests Al Qaeda Terrorist Azamgarh Nabeel: उत्तर प्रदेश एंटी टेररिज्म स्क्वाड (ATS) ने आतंकवादी संगठन अल कायदा इंडियन सब-कॉन्टिनेंट (AQIS) से जुड़े एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद नबील पुत्र मोहम्मद दानिश के रूप में हुई है। करीब 19 वर्षीय नबील ग्राम चितारा, महमूदपुर, थाना दीदारगंज, आजमगढ़ का […]

More like this