फतेहपुर- असोथर थाना क्षेत्र के कुसुंबी गांव से एक महिला को पुलिस ने गांजा के साथ गिरफ्तार किये जाने का दावा किया जा रहा है। छापेमारी के दौरान उक्त महिला के पास से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद हुआ। बाद में“सेटिंग-गेटिंग” भी हुई और मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस अकसर ऐसे मामलों में पैसे लेकर आरोपियों को छोड़ देती है, जिससे क्षेत्र में नशे के कारोबार को बढ़ावा मिल रहा है। उधर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी किए जाने का मामला कोई आम नहीं इसके पहले भी मादक पदार्थों की तस्करी संगठित लोगों द्वारा की जाती रही है लेकिन वह पुलिस के चंगुल से बच नहीं पाए मौजूदा समय में जिले के अशोथर ब्लाक क्षेत्र इलाके में एक पूर्व प्रधान पति व उसके गुर्गो के द्वारा ब्लैक कलर की स्कॉर्पियो से बड़े पैमाने पर गाँजा की तस्करी किए जाने का मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है बताया जाता है कि बांदा जिले के मरका इलाके से लेकर फतेहपुर जिले के यमुना तटीय ग्रामीण क्षेत्रों में हर रोज भारी पैमाने पर गाँजा की तस्करी किए जाने का सिलसिला जारी है कस्बे में बकायदा गुमटी से सरेआम सप्लाई की जाती है। रसूखदार पूर्व प्रधान पति ने अपने ग्रुप में महिला को भी शामिल कर रखा है । साथ मे निषाद विरादरी से तालुक रखने वाले कई गुर्गे भी शामिल है। लेकिन पुलिस इस पूरे मसले से अनजान बनी हुई है। ऐसा नही है कि पुलिस व SOG टीम को इसकी भनक न हो लेकिन राजनीतिक संरक्षण होने की वजह से सभी के हाथ ढीले पढ़ते जा रहे हैं।
Trending Now
पूरे जिले में गाँजा तस्करी का अभियान शुरू, कुशुम्भी गांव में महिला गांजे के साथ गिरफ्तार,पुलिस नही पहुच पाई गाँजा तस्कर तक थाना क्षेत्र में पूर्व प्रधान पति व निषाद जी का बड़ा नेटवर्क






