फतेहपर । किशनपुर थाना क्षेत्र के संगोलीपुर मडैयन मोरम खदान शुरू होते ही विवादों का दौर शुरू हो गया है। लगातार तीन दिन से किसान न्याय के लिए धरने पर बैठे हैं। तीसरे दिन किसानों की धरने की सूचना पर नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे। नायब तहसीलदार के समझाने के बाद भी बात नहीं बनी। थोड़ी देर मे अधिकारियों को वापस लौटना पड़ा।
किसानों का आरोप है कि खदान संचालक द्वारा बिना उनकी सहमति के उनकी जमीन से रास्ता बनवाया जा रहा है। जिससे किसानों की खड़ी फसलें बर्बाद हो रही है। किसानों को मुआवजा दिए बेगैर खदान संचालक द्वारा दबंगई के बल उनकी जमीन से रास्ता बनाया जा रहा है। गांव के रहने वाले विनीत गर्ग, उदित नारायण, ज्ञानदत्त मिश्रा, जसवंत, सुनील गौतम, रामसनेही , रामप्रतीत व शंकर का आरोप है कि खदान संचालक बिना मुआवजा दिए रास्ता बनवा रहे हैं। किसान अपनी मांगों को लेकर नरौली मोड़ के समीप धरने पर बैठे हैं। लगातार तीन दिन से चल रहे धरने के बाद भी किसानों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। तीसरे दिन शनिवार को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता भी किसानों के समर्थन में पहुंचे। थोड़ी देर बाद किसानों की समस्या सुनने के लिए नायब तहसीलदार अरविन्द कुमार मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचे अधिकारियों के सामने किसानों ने हंगामा काटते हुए अपनी मांगे रखी। वहीं नायब तहसीलदार के सामने मोरम खदान में ओवरलोड वाहन निकलते रहे। काफी देर बाद किसानो ने खदान संचालक को देर शाम तक का अल्टीमेटम दिया। किसानों ने कहां कि अगर खदान संचालक द्वारा देर शाम तक किसानों को मुआवजा नहीं दिया गया तो रास्ते को बंद करवा दिया जाएगा। वहीं किसानों की समस्या सुनने पहुंचे भाकियू नेता राजकुमार सिंह गौतम ने भी कहां कि अगर देर रात तक किसानों को मुआवजा नहीं दिया गया तो किसानों के साथ तहसील परिसर में विशाल आंदोलन किया जाएगा जिसके जिम्मेदार अधिकारी स्वयं होंगे।
वहीं मामले में नायब तहसीलदार अरविन्द कुमार ने बताया कि किसानों को न्याय दिलाया जाएगा।
Trending Now
दबंगई के बल पर किसानों की खड़ी फसल से रास्ता बनवा रहा खदान संचालक, किसानों में रोष,शासन सत्ता पुलिस सबका मैनेजमेन्ट खनन कारोबारी के पास किसान नेता भी वन गए तमाशबीन
👁 21.8K views







