फतेहपुर। विजयीपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत रामपुर की पूर्व महिला ग्राम प्रधान ने ब्लॉक प्रमुख, खंड विकास अधिकारी व जेई एमआई पर मिलीभगत कर फर्जी भुगतान कराने का आरोप लगाया है। पूर्व प्रधान पति आज DM से मिला और कहा कि शिकायत करने के बाद आरोपी प्रमुख अलग अलग नम्बरो से फोन करके दबाव बना रहे और धमकी भी दे रहे है। जब कि प्रमुख के पति का कहना है कि इस मामले की जांच के बाद सब साफ हो जाएगा।
रामपुर की पूर्व महिला ग्राम प्रधान प्रतिभा देवी का आरोप है कि उनके ग्राम पंचायत को आदर्श ग्राम पंचायत का दर्जा प्राप्त है। जिसमें केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति का आगमन हुआ था। जिस पर लोगों ने उनसे नहर पुल को लेकर शिकायत की थी। शिकायत के बाद महिला प्रधान प्रतिभा देवी ने पंचायत निधि से मदद अलीपुर के सामने नहर पुल का निर्माण कराया था। पुल का निर्माण कार्य करीब 841000 की लागत से किया गया था। पुल के निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सन् 2020-21 में केंद्रीय मंत्री रही साध्वी निरंजन ज्योति व स्थानीय विधायिका कृष्णा पासवान ने पुल का उद्घाटन किया था। उस दौरान पुल का पर लगी लागत का भुगतान किसी कारण बस नहीं हो पाया था। जिसको लेकर ब्लॉक प्रमुख नेहा त्रिवेदी खंड विकास अधिकारी रत्नाकर त्रिपाठी व जेई एमआई शिव बहादुर सिंह ने मिली भगत कर हाल ही में बीते 17 सितंबर को फर्जी तरीके से इस पुल का पुनः निर्माण कार्य दिखाकर 822000 का फर्जी तरीके से भुगतान करा लिया है। फर्जी भुगतान होने के बाद महिला पूर्व ग्राम प्रधान प्रतिभा देवी ने मुख्य विकास अधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। शिकायती पत्र के साथ-साथ शिकायत कर्ता ने नहर विभाग की एनओसी भी सम्मिलित की है।
Trending Now
विजईपुर ब्लाक में करीब आठ लाख के फर्जी भुगतान की शिकायत को लेकर पीड़ित मिला DM से बोला साहब वो BJP के नेता है धमकी दे रहे है। ब्लाक प्रमुख पति ने कहा जांच में सब साफ हो जाएगा
👁 13.7K views






