Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरविद्युत विभाग की सुस्त कार्यशैली पर उत्तम उद्योग व्यापार मंडल ने उठाई...

विद्युत विभाग की सुस्त कार्यशैली पर उत्तम उद्योग व्यापार मंडल ने उठाई आवाज,उत्तम उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी की अगुवाई पर अधिशाषी अभियंता विद्युत को दिया ज्ञापन।

Published on

फतेहपुर- उत्तम उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी के नेतृत्व में अधिशाषी अभियंता रत्नेश जायसवाल विद्युत विभाग  फतेहपुर को विद्युत संबंधित समस्याओं का मांगपत्र प्रेषित किया गया।प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी  ने बताया कि उपभोक्ताओं को नए कनेक्शन तय समय सीमा में नहीं मिल रहे है ,ऑनलाइन आवेदन के बाद महीनों विभागीय चक्कर लगाने पड़ते है।शहर में कई जगह विद्युतीकरण न होने से लोगों को विद्युत कनेक्शन नहीं मिल पा रहे और जरूरतमंदों को विभाग द्वारा भारी भरकम एस्टीमेट बना दिया जाता है जिससे आम लोगों को भारी समस्या हो रही है।स्मार्ट मीटर से संबंधित समस्याओं (रिचार्ज,अधिक बिल आना,नए मीटर की गलत पोस्टिंग से होने वाली समस्याएं आदि)का स्थाई निराकरण और उपभोक्ता शिकायत निवारण एकल पटल की स्थापना तत्काल उपभोक्ता हित में की जाएं। स्मार्ट मीटर के लिए उपभोक्ताओं पर दबाव न बनाया जाए ,आवश्यक होने पर उपभोक्ता को लगे हुए मीटर को बदलने का कारण प्रदर्शित करते लिखित सूचना देते हुए शासनादेश की कॉपी उपलब्ध कराएं तथा स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली एवं संरचना की पत्रिका भी दे जिससे उपभोक्ता को अपने मीटर की संपूर्ण जानकारी रहे
यदि उपरोक्त बिंदुओं पर समय से आवश्यक कार्यवाही नहीं हुई तो संगठन शासन स्तर पर समस्या निवारण हेतु वार्ता करेगा। जिलाध्यक्ष मनोज साहू ने कहा कि जनता त्रस्त है,विभाग मस्त है।विभाग को अपनी कार्यशैली सुधारने की आवश्यकता है।उपरोक्त मौके पर संदीप श्रीवास्तव,आकाश सिंह भदौरिया,जय किशन,प्रशांत सिंह चौहान,सलामत अली,अनिल महाजन,संदीप पाल,शारदा सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

👁 27.6K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा फतेहपुर ने किया कार्यकारिणी का विस्तार, 10 पदाधिकारियों का मनोनयन

फतेहपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा फतेहपुर के जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर की अध्यक्षता में...

सोशल मीडिया पर पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार

फतेहपुर में सोशल मीडिया के जरिए पूर्व विधायक एवं उत्तर प्रदेश शासन के पूर्व...

अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि पर विशेष: अवैद्यनाथ से योगी तक, गोरक्षपीठ की राजनीति ने यूपी को कैसे बदला?

Mahant Avaidyanath Death Anniversary: उत्तर प्रदेश की राजनीति में गोरखपुर का गोरखनाथ मठ लंबे समय से सिर्फ धार्मिक केंद्र नहीं रहा है। इस मठ से जुड़े महंतों ने चुनावी राजनीति में भी अपनी मजबूत जगह बनाई। महंत अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि पर गोरक्षपीठ की उस राजनीतिक यात्रा पर नजर डालना जरूरी है, जिसने गोरखपुर को यूपी […]

निष्कासित नेताओं की वापसी की खबरें पूरी तरह फेक! बसपा सुप्रीमो मायावती का बड़ा ऐलान, 2027 चुनाव को लेकर दिए कड़े निर्देश

Mayawati Clarifies Fake News Expelled Leaders BSP Return: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से सियासी पारा चढ़ गया है। बीते कुछ दिनों से बहुजन समाज पार्टी में उठा-पटक चल रही है। इसी बीच बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को एक ट्वीट जारी कर पार्टी में युवाओं […]

More like this