Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरतुम्हारी शादी नहीं होने देंगे'...  फतेहपुर में आरोपियों की धमकी से दहशत...

तुम्हारी शादी नहीं होने देंगे’…  फतेहपुर में आरोपियों की धमकी से दहशत में परिवार पुलिस बोली शुभम व हजरत अली होंगे अरेस्ट

Published on

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में मुकदमे सुलह न करने पर युवती को गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई। इतना ही नहीं आरोपियों ने बोला कि “तुम्हारी शादी नहीं होने देंगे”। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मां-बेटे समेत 3 लोगों पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मुकदमे में सुलह न करने पर बेजा हरकत

जानकारी के अनुसार, जाफरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि गांव निवासी शुभम पटेल हाल पता फिरोजपुर व उसका एक साथी हजरत अली 3 साल पहले लड़की से छेड़छाड़ कर मारपीट की थी। मामले में स्थानीय थाने में पीड़िता ने उक्त आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कराया था। मामला अदालत में विचाराधीन है।

रिश्ता तुड़वा देते हैं

इसी रंजिश के चलते आए दिन शुभम और हजरत अली युवती को गाली-गलौज करते हैं। इतना ही नही मुकदमे में सुलह न करने पर जानमाल की धमकी देते हैं। जहां भी परिवार वाले युवती का रिश्ता लगाते हैं, पुरानी बातों को बताकर शादी तुड़वा देते हैं।इतना ही नहीं आरोपी धमकी देते हुए बोले ‘तुम्हारी शादी नहीं होने देंगे, जहां रिश्ता लगेगा भड़का देंगे’। ऐसी बेजा हरकतें कई बार कर चुके हैं।

जहां रिश्ता लगेगा भड़का देंगे

आरोप है कि बीते 23 नवंबर की दोपहर करीब 2:30 बजे पीड़िता गांव में ही रास्ते से गुजर रही थी। इस बीच हजरत अली की मां ने भी मुकदमे की रंजिश को लेकर उसे गाली-गलौज किया और बोली कि ‘तू किसी जगह शादी नहीं कर पाएगी, जहां रिश्ता लगेगा भड़का देंगे’। आरोपियों की इन हरकतों से परेशान और दहशतज़दा पीड़ित परिवार ने थाना पुलिस को आरोपियों के खिलाफ शिकायती पत्र दिया है।

मां-बेटे समेत तीन पर रिपोर्ट

थानाध्यक्ष धनंजय सरोज ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर एक महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को अरेस्ट किया जाएगा।

👁 21.3K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर: धान लगाने के विवाद में महिला की पिटाई, सिर पर गंभीर चोट; पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

फतेहपुर। जनपद के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में खेत में धान लगाने...

फतेहपुर: 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आने से 5 बंदरों की मौत, 2 गंभीर झुलसे

फतेहपुर के किशनपुर थाना क्षेत्र के नरैनी गांव में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन...

फतेहपुर: तमंचा लहराकर डांस का वीडियो वायरल, बिंदकी पुलिस जांच में जुटी

फतेहपुर। जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल...

गाजीपुर के पास औगासी रोड स्थित तालाबी जमीन से हटाया गया अतिक्रमण, अन्य कब्जेदारों को 10 दिन का अंतिम नोटिस

फतेहपुर में सरकारी तालाब की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए प्रशासन ने...

More like this