Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरखिचड़ी देकर लौट रहे किसान की साइकिल को बाइक ने मारी टक्कर,...

खिचड़ी देकर लौट रहे किसान की साइकिल को बाइक ने मारी टक्कर, एक की मौत, तीन गंभीर घायल

Published on

असोथर (फतेहपुर) थाना क्षेत्र के असोथर–रामनगर कौहन संपर्क मार्ग पर सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। खिचड़ी देकर साइकिल से घर लौट रहे अधेड़ किसान और उनके (दादा के लड़के) भाई को तेज रफ्तार मोटरसाइकिल नेआमने-सामने टक्कर मार दी। हादसे में एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दो घायलों को हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार मृतक शिवकुमार उर्फ छक्कू यादव (40) पुत्र स्व. रामकृपाल निवासी सतीश नगर, मरका थाना मरका जिला बांदा रविवार को अपने बड़े भाई मुन्ना यादव (50) पुत्र बड़कू यादव के साथ फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के ऐझी गांव अपनी बहन चंदा देवी पत्नी सूरजपाल यादव और दादा के लड़के की बेटी रीनू यादव पत्नी राकेश यादव के यहां खिचड़ी देने गए थे।  सोमवार सुबह दोनों साइकिल से असोथर बाजार करते हुए वापस अपने गांव मरका लौट रहे थे। दोपहर को जैसे ही वे सिंधुतारा गांव के पास असोथर–रामनगर कौहन मार्ग पर पहुंचे, तभी रामनगर कौहन की ओर से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार शिवकुमार उर्फ छक्कू यादव और मुन्ना यादव के अलावा बाइक सवार बबलू सक्सेना व बबलू शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र असोथर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने शिवकुमार उर्फ छक्कू यादव को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत को देखते हुए बबलू सक्सेना और बबलू शर्मा को जिला अस्पताल सदर रेफर कर दिया गया, जबकि मुन्ना यादव का इलाज पीएचसी में चल रहा है।
किसान की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के बेटे धीरज ने बताया कि पिता के पास मात्र एक बीघा जमीन थी, उसी पर खेती और मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। परिवार में तीन बेटे ललित (22), नीरज (20), धीरज (16) और दो बेटियां कोमल (18) व राधा (13) हैं। बड़े बेटे ललित और नीरज पुणे में मजदूरी करते हैं। पिता की मौत की सूचना मिलते ही पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
थाना प्रभारी धीरेन्द्र ठाकुर ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायलों का इलाज चल रहा है। अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

👁 37.7K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा फतेहपुर ने किया कार्यकारिणी का विस्तार, 10 पदाधिकारियों का मनोनयन

फतेहपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा फतेहपुर के जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर की अध्यक्षता में...

सोशल मीडिया पर पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार

फतेहपुर में सोशल मीडिया के जरिए पूर्व विधायक एवं उत्तर प्रदेश शासन के पूर्व...

अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि पर विशेष: अवैद्यनाथ से योगी तक, गोरक्षपीठ की राजनीति ने यूपी को कैसे बदला?

Mahant Avaidyanath Death Anniversary: उत्तर प्रदेश की राजनीति में गोरखपुर का गोरखनाथ मठ लंबे समय से सिर्फ धार्मिक केंद्र नहीं रहा है। इस मठ से जुड़े महंतों ने चुनावी राजनीति में भी अपनी मजबूत जगह बनाई। महंत अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि पर गोरक्षपीठ की उस राजनीतिक यात्रा पर नजर डालना जरूरी है, जिसने गोरखपुर को यूपी […]

निष्कासित नेताओं की वापसी की खबरें पूरी तरह फेक! बसपा सुप्रीमो मायावती का बड़ा ऐलान, 2027 चुनाव को लेकर दिए कड़े निर्देश

Mayawati Clarifies Fake News Expelled Leaders BSP Return: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से सियासी पारा चढ़ गया है। बीते कुछ दिनों से बहुजन समाज पार्टी में उठा-पटक चल रही है। इसी बीच बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को एक ट्वीट जारी कर पार्टी में युवाओं […]

More like this