Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफॉलोअप  असोथर किसान हत्याकांड- अवैध व समलैंगिक संबंधों के शक में किसान...

फॉलोअप  असोथर किसान हत्याकांड- अवैध व समलैंगिक संबंधों के शक में किसान की गला रेतकर हत्या, ई-रिक्शा चालक व साथियों पर संदेह, तलाश तेज

Published on

नरसिंह मौर्य

असोथर (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के टीकर गांव में हुए किसान राम सुमेर सिंह हत्याकांड में पुलिस की प्रारंभिक जांच में अवैध संबंधों और समलैंगिक संबंधों के शक का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार इस जघन्य हत्या को अंजाम देने में एक ई-रिक्शा चालक और उसके साथी शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। आरोपियों के पकड़े जाने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस प्रॉपर्टी लेनदेन और अवैध संबंध, दोनों ही बिंदुओं पर जांच कर रही है।
टीकर गांव निवासी किसान राम सुमेर सिंह सिंगरौर उर्फ प्यारे सिंह का शव बुधवार सुबह नलकूप से कुछ दूरी पर अरहर के खेत में मिला था। उनका गला रेतकर निर्मम हत्या की गई थी। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि किसान के एक पड़ोसी महिला से करीबी संबंध थे। इसी आधार पर पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में सामने आया कि किसान को परिवार की एक महिला और पड़ोसी महिला के बीच समलैंगिक संबंध होने का शक था। इस शक के चलते वह अक्सर महिलाओं से विवाद करता था।
पुलिस के मुताबिक इसी विवाद के कारण हत्या की साजिश रची गई। आरोप है कि पड़ोसी महिला ने अपने कुछ करीबियों के माध्यम से किसान की हत्या कराने की योजना बनाई और इसके एवज में रकम देने की बात तय हुई। बताया जा रहा है कि थरियांव थाना क्षेत्र के बहरामपुर निवासी एक ई-रिक्शा चालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या को अंजाम दिया। पुलिस ने ई-रिक्शा चालक की तलाश में दबिश दी है और उसके कई परिजनों व करीबियों से पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा गेंडुरी और खागा कोतवाली क्षेत्र के सुजरही गांव में रहने वाली महिला रिश्तेदारों को भी पूछताछ के लिए पकड़ा गया है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गर्दन की सभी नसें कटी हुई और श्वासनली पूरी तरह क्षतिग्रस्त पाई गई। अत्यधिक रक्तस्राव से मौत की पुष्टि हुई है। शरीर पर संघर्ष के दौरान लगी पांच चोटों के निशान भी मिले हैं। इस हत्याकांड को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। थाना प्रभारी धीरेन्द्र ठाकुर ने बताया कि जांच जारी है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

👁 38K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा फतेहपुर ने किया कार्यकारिणी का विस्तार, 10 पदाधिकारियों का मनोनयन

फतेहपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा फतेहपुर के जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर की अध्यक्षता में...

सोशल मीडिया पर पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार

फतेहपुर में सोशल मीडिया के जरिए पूर्व विधायक एवं उत्तर प्रदेश शासन के पूर्व...

अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि पर विशेष: अवैद्यनाथ से योगी तक, गोरक्षपीठ की राजनीति ने यूपी को कैसे बदला?

Mahant Avaidyanath Death Anniversary: उत्तर प्रदेश की राजनीति में गोरखपुर का गोरखनाथ मठ लंबे समय से सिर्फ धार्मिक केंद्र नहीं रहा है। इस मठ से जुड़े महंतों ने चुनावी राजनीति में भी अपनी मजबूत जगह बनाई। महंत अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि पर गोरक्षपीठ की उस राजनीतिक यात्रा पर नजर डालना जरूरी है, जिसने गोरखपुर को यूपी […]

निष्कासित नेताओं की वापसी की खबरें पूरी तरह फेक! बसपा सुप्रीमो मायावती का बड़ा ऐलान, 2027 चुनाव को लेकर दिए कड़े निर्देश

Mayawati Clarifies Fake News Expelled Leaders BSP Return: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से सियासी पारा चढ़ गया है। बीते कुछ दिनों से बहुजन समाज पार्टी में उठा-पटक चल रही है। इसी बीच बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को एक ट्वीट जारी कर पार्टी में युवाओं […]

More like this