Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर- पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति के पूर्व सैनिकों एवं...

फतेहपुर- पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति के पूर्व सैनिकों एवं आर्मी वाइब्स वेलफेयर संगठन की महिलाओं की संयुक्त आकस्मिक बैठक रंजना कक्कड़ के नेतृत्व में कार्यालय दक्षिणी गौतम नगर में आयोजित की गई।

Published on

फतेहपुर- पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति के पूर्व सैनिकों एवं आर्मी वाइब्स वेलफेयर संगठन की महिलाओं की संयुक्त आकस्मिक बैठक रंजना कक्कड़ के नेतृत्व में कार्यालय दक्षिणी गौतम नगर में आयोजित की गई , जहां पर फतेहपुर जनपद में वृद्ध आश्रम में बढ़ते हुए वृद्ध लोगों की संख्या और धार्मिक स्थलों के सामने भीख मांगने वालों  में सर्वाधिक संख्या वृद्ध लोगों की बढ़ने पर चिंता व्यक्त की गई । संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विद्याभूषण तिवारी ने कहा कि यह ना सिर्फ दुर्भाग्य का विषय है कि दिन प्रतिदिन वृद्ध आश्रम तथा धार्मिक   स्थलों पर पर भीख मांगने वालों में शत प्रतिशत संख्या  वृद्ध लोगों की है और वह लगातार बढ़ती जा रही है। इसका जब उन्होंने अपने स्तर पर आकलन करवाया तब चौका देने वाले आंकड़े सामने आये की ऐसा सुनियोजित तरीके से परिवार की साजिश से उनको बैठाया जाता है और वहां से प्राप्त धन को लड़के ले जाते हैं और उनसे उनका घर का खर्च चलता है , और ऐसा उन वृद्ध लोगों के की मर्जी से होता है ।इसी प्रकार वृद्ध आश्रम में लोगों ने स्टे होम बना लिया है जहां से काफी लोग अवकाश लेकर अपने घर तथा रिश्तेदारियों में चले जाते हैं और पुनः कुछ समय पश्चात अपनी सुविधा अनुसार वृद्ध आश्रम में वापस आ जाते हैं । इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियो को शपथ दिलाई गई की संगठन प्रत्येक वृद्ध व्यक्ति की पारिवारिक पृष्ठभूमि का पता करेगा और अन्य सामाजिक संगठनों से मदद लेकर तथा प्रशासन से मदद लेकर उनके परिवार से बात करके उनको पुनः परिवार में स्थापित करने का कार्य करेंगे । जिनका कोई सहारा नहीं होगा उनको वृद्ध आश्रम में भेजा जाएगा । महिला अध्यक्ष जागृति तिवारी ने बताया की बार-बार कहने के बावजूद भी कोई भी वृद्ध महिला या पुरुष भीख मांगना पसंद करते हैं परंतु वृद्ध आश्रम में इसलिए जाना नहीं पसंद करते क्योंकि उनकी कमाई का जरिया समाप्त हो जाएगा । अब यह कार्य कार्य किसी मिशन की तरह तथा आंदोलन की तरह तब तक चलता रहेगा जब तक सभी वृद्ध लोगों को या तो उनके घर या वृद्ध आश्रम में समायोजित नहीं करा दिया जाएगा।धार्मिक स्थलों के सामने कोई भी वृद्ध भीख नहीं मांगने पाएगा। इस पुनीत कार्य में फतेहपुर जनपद प्रदेश के लिए एक मिसाल कायम करेगा क्योंकि ऐसी बेकद्री वृद्ध लोगों की समाज के मुंह पर एक तमाचा है इस अवसर पर श्री अमर प्रसाद कक्कड़ सुमन सिंह मौर्य किरण स्वास्थ्य सुनीता देवी साधना सिंह भरोसा प्रसाद अग्निहोत्री हीरालाल रामराज स्वास्थ्य सूबेदार प्यारेलाल राजेश कुमार शुक्ला आरके तिवारी आदि उपस्थित रहे।

👁 22.3K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा फतेहपुर ने किया कार्यकारिणी का विस्तार, 10 पदाधिकारियों का मनोनयन

फतेहपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा फतेहपुर के जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर की अध्यक्षता में...

सोशल मीडिया पर पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार

फतेहपुर में सोशल मीडिया के जरिए पूर्व विधायक एवं उत्तर प्रदेश शासन के पूर्व...

अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि पर विशेष: अवैद्यनाथ से योगी तक, गोरक्षपीठ की राजनीति ने यूपी को कैसे बदला?

Mahant Avaidyanath Death Anniversary: उत्तर प्रदेश की राजनीति में गोरखपुर का गोरखनाथ मठ लंबे समय से सिर्फ धार्मिक केंद्र नहीं रहा है। इस मठ से जुड़े महंतों ने चुनावी राजनीति में भी अपनी मजबूत जगह बनाई। महंत अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि पर गोरक्षपीठ की उस राजनीतिक यात्रा पर नजर डालना जरूरी है, जिसने गोरखपुर को यूपी […]

निष्कासित नेताओं की वापसी की खबरें पूरी तरह फेक! बसपा सुप्रीमो मायावती का बड़ा ऐलान, 2027 चुनाव को लेकर दिए कड़े निर्देश

Mayawati Clarifies Fake News Expelled Leaders BSP Return: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से सियासी पारा चढ़ गया है। बीते कुछ दिनों से बहुजन समाज पार्टी में उठा-पटक चल रही है। इसी बीच बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को एक ट्वीट जारी कर पार्टी में युवाओं […]

More like this