Homeराष्ट्रीयआर्यन चाय प्रकरण: फतेहपुर में FIR के बाद सपा की तीखी टिप्पणी…...

आर्यन चाय प्रकरण: फतेहपुर में FIR के बाद सपा की तीखी टिप्पणी… ना हम भाजपा से डरते हैं ना भाजपा की एफआईआर से

Published on

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले का आर्यन चाय प्रकरण थमने का नाम नहीं ले रहा है। मामले को लेकर जिले से राज्य मुख्यालय तक सपा और भाजपा में जुबानी जंग तेज हो गई है। आलम ये रहा कि भाजपा नेता व पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह पर सपा सुप्रीमो पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने गंभीर आरोप लगाए थे। साथ ही सपा ने अपने मीडिया सेल एक्स अकाउंट से पूर्व मंत्री पर लगाए गए आरोपों को पोस्ट भी किया था। इस पर बीजेपी नेता ने सपा के ऑफिशियल मीडिया सेल के एक्स अकाउंट पर मानहानि समेत अन्य धाराओं में जिले के सुल्तानपुर घोष थाने में केस दर्ज कराया गया है। इसके बाद सपा की ओर से पार्टी के एक अकाउंट से अखिलेश यादव ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “ना हम भाजपा से डरते हैं, ना भाजपा की FIR से डरते हैं”।

खाद्य विभाग ने छापेमारी की थी

जानकारी के अनुसार, 20 मार्च को अखिलेश यादव जिले आए थे। इस दौरान सपा मुखिया सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र से गुजरते समय रास्ते में बहेरा चौकी में आर्यन यादव के चाय की दुकान पर चाय पी थी। आरोप है कि इसके बाद से ही आर्यन यादव को परेशान किया जाने लगा। इतना ही नहीं उसके दुकान में खाद्य विभाग ने छापेमारी करते हुए चाय का नमूना लेकर लैब भेजा।

17 लोगों पर दर्ज हुआ था मुकदमा

वहीं आरोप यह भी है कि थाना क्षेत्र के ही कुछ अराजक तत्वों ने उसके और परिवार के साथ मारपीट भी की थी। इस पर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर 4 नामजद समेत 17 लोगों पर सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया है।

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान भी लगाए थे गंभीर

बीते दिनों मामले को लेकर सपा सुप्रीमो और प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में आर्यन यादव को बुलवाया और पार्टी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने आर्यन के साथ हुई मारपीट का जिम्मेदार ठहराते हुए धुन्नी सिंह पर गंभीर आरोप लगाए थे।

सुल्तानपुर घोष में दर्ज हुआ मुकदमा

साथ ही सपा ने अपने मीडिया सेल एक्स अकाउंट में पोस्ट करते हुए धुन्नी सिंह को भू-माफिया, खनन माफिया और जिले के अपराधियों का संरक्षण दाता बताया गया। इस पर दोनों पार्टियों के बीच जुबानी जंग तेज हो गई। इसके बाद पूर्व मंत्री ने सुल्तानपुर घोष थाने में मानहानि समेत अन्य सुसंगत धाराओं में सपा के मीडिया सेल एक्स अकाउंट पर मुकदमा दर्ज कराया है।

एसपी-बीजेपी में आरोपों का दौर जारी

केस दर्ज होने के बाद सपा ने अपने ट्विटर हैंडल से तीखी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि “ना कोई भाजपा से डरता है, ना कोई भाजपा सरकार की FIR से डरता है, भाजपा को मुंहतोड़ जवाब मिलेगा और जरूरत पड़ी तो जनता का साथ लेकर भाजपा के खिलाफ हल्ला बोल भी होगा।
फिलहाल दोनो पार्टियां आमने-सामने हैं। दोनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

👁 98.9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

हाईटेंशन लाइन का कहर: 11 हजार वोल्ट की लाइन टूटकर गिरी, 6 दुधारू भैंसों की मौत, किसानों का लाखों का नुकसान

फतेहपुर। जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र के बसफरा गांव में रविवार को बड़ा हादसा...

मामूली बात पर बवाल: दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, महिलाओं समेत आधा दर्जन से अधिक लोग भिड़े, वीडियो वायरल

फतेहपुर। जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के बिलंदा गांव में मामूली बात को लेकर दो...

बेकाबू डंपर ने ली एक और जान, कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर बाइक सवार की दर्दनाक मौत

फतेहपुर। जिले में तेज रफ्तार वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है।...

लखनऊ में संगठन की प्रथम प्रादेशिक बैठक संपन्न, आगामी विधानसभा चुनाव में युवाओं की भूमिका पर मंथन

लखनऊ। आज राजधानी लखनऊ में संगठन की प्रथम प्रादेशिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक...

More like this

हाईटेंशन लाइन का कहर: 11 हजार वोल्ट की लाइन टूटकर गिरी, 6 दुधारू भैंसों की मौत, किसानों का लाखों का नुकसान

फतेहपुर। जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र के बसफरा गांव में रविवार को बड़ा हादसा...

मामूली बात पर बवाल: दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, महिलाओं समेत आधा दर्जन से अधिक लोग भिड़े, वीडियो वायरल

फतेहपुर। जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के बिलंदा गांव में मामूली बात को लेकर दो...

बेकाबू डंपर ने ली एक और जान, कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर बाइक सवार की दर्दनाक मौत

फतेहपुर। जिले में तेज रफ्तार वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है।...