Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरअखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा फतेहपुर ने किया कार्यकारिणी का विस्तार, 10 पदाधिकारियों...

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा फतेहपुर ने किया कार्यकारिणी का विस्तार, 10 पदाधिकारियों का मनोनयन

Published on

फतेहपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा फतेहपुर के जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर की अध्यक्षता में रविवार, 13 सितंबर को हीरा लॉज, कलेक्टरगंज में कार्यकारिणी विस्तार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सर्वसम्मति से संगठन के विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर एवं लड्डू खिलाकर स्वागत किया।
कार्यक्रम में अमित सिंह परिहार को जिलाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, राकेश सिंह भदौरिया एवं महेंद्र सिंह को जिला उपाध्यक्ष, मयंक सिंह को जिला उपाध्यक्ष, डॉ. सत्यम सिंह चौहान और डॉ. सचिन सिंह गौतम को जिला उपाध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ, राकेश सिंह गौतम को जिला उपाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ, आदर्श सिंह को जिला मंत्री युवा प्रकोष्ठ, प्रेम बहादुर सिंह को तहसील अध्यक्ष सदर तथा अविनाश प्रताप सिंह को नगर उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ मनोनीत किया गया।
सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं संगठन के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर ने कहा कि संगठन से मिली जिम्मेदारी का सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करें। आपसी सहयोग और एकजुटता के साथ समाज को आगे बढ़ाने के लिए काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गरीब और असहाय लोगों की मदद करना संगठन की प्राथमिकताओं में शामिल है।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि संगठन के विस्तार का अभियान लगातार जारी रहेगा। प्रत्येक रविवार को नगर, जिला और ब्लॉक स्तर पर कार्यकारिणी विस्तार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से आज से ही लोगों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया। संगठन ने एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसे जल्द पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री अंगद सिंह चंदेल, आरपी सिंह भदौरिया, समरवीर सिंह चौहान, महेश सिंह, राज सिंह भदौरिया, सुशील सिंह (नान सिंह), अजीत सिंह, चंदन सिंह राणा, मदन सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

👁 14.9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

सोशल मीडिया पर पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार

फतेहपुर में सोशल मीडिया के जरिए पूर्व विधायक एवं उत्तर प्रदेश शासन के पूर्व...

अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि पर विशेष: अवैद्यनाथ से योगी तक, गोरक्षपीठ की राजनीति ने यूपी को कैसे बदला?

Mahant Avaidyanath Death Anniversary: उत्तर प्रदेश की राजनीति में गोरखपुर का गोरखनाथ मठ लंबे समय से सिर्फ धार्मिक केंद्र नहीं रहा है। इस मठ से जुड़े महंतों ने चुनावी राजनीति में भी अपनी मजबूत जगह बनाई। महंत अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि पर गोरक्षपीठ की उस राजनीतिक यात्रा पर नजर डालना जरूरी है, जिसने गोरखपुर को यूपी […]

निष्कासित नेताओं की वापसी की खबरें पूरी तरह फेक! बसपा सुप्रीमो मायावती का बड़ा ऐलान, 2027 चुनाव को लेकर दिए कड़े निर्देश

Mayawati Clarifies Fake News Expelled Leaders BSP Return: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से सियासी पारा चढ़ गया है। बीते कुछ दिनों से बहुजन समाज पार्टी में उठा-पटक चल रही है। इसी बीच बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को एक ट्वीट जारी कर पार्टी में युवाओं […]

बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था नबील! यूपी ATS ने आजमगढ़ से दबोचा, पाकिस्तान-ISIS लिंक की जांच तेज

UP ATS Arrests Al Qaeda Terrorist Azamgarh Nabeel: उत्तर प्रदेश एंटी टेररिज्म स्क्वाड (ATS) ने आतंकवादी संगठन अल कायदा इंडियन सब-कॉन्टिनेंट (AQIS) से जुड़े एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद नबील पुत्र मोहम्मद दानिश के रूप में हुई है। करीब 19 वर्षीय नबील ग्राम चितारा, महमूदपुर, थाना दीदारगंज, आजमगढ़ का […]

More like this