Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरआक्रोशित ग्रामीण बीच में पेड़ फिर भी बना दी सड़क करीब पौने...

आक्रोशित ग्रामीण बीच में पेड़ फिर भी बना दी सड़क करीब पौने तीन करोड़ की लागत से बनाई गई सड़क में सुरक्षा मानकों की हुई अनदेखी ग्रामीणों में आक्रोश,JE पर गम्भीर आरोप पेड़ कटवाने की विभाग ने नही उठाई जहमत।

Published on

फतेहपुर। खखरेरू क्षेत्र के पचमई से ड़डियापुर तक सड़क को बनाने में पीडब्ल्यूडी की बड़े पैमाने पर मनमानी  सामने आई है। जिससे अब ग्रामीणों के बीच आक्रोश बढ़ता जा रहा है ग्रामीणों का कहना है कि जिस समय सड़क बन रही थी उसे समय विभाग की के से इस संबंध में कहा भी गया था लेकिन उसने टालमटोल कर दी और बता दिया कि वन विभाग का मामला है जबकि विभाग को स्वयं परमिशन लेकर इस पेड़ को इन कटवाने का कार्य किया जाना चाहिए था बीच सड़क में पेड़ होने से आए दिन दुर्घटनाएं भी हो रही है

पूरा मामला यह भी समझ लीजिए।

मार्ग के बीच में पेड़ होने के बाद भी सड़क का निर्माण कर दिया गया। इतना ही नही एक कुआं और कई पेड़ों से सटाकर सड़क मानक के वि
परीत बना दी गई। जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि JE की बड़ी लापरवाही से सब हुआ है।

नाबार्ड योजना से साल 2024 के अंत में चार किमी की सड़क करीब पौने तीन करोड़ रुपये से बनाई गई। इस मार्ग से आठ गांवों की करीब 20 हजार की आबादी आवागमन करती है। इनमें स्कूली बच्चे भी शामिल हैं। इस मार्ग पर करीब एक किमी के दायरे में एक पेड़ व सटे पेड़ खड़े हैं।

ड़डियापुर के पास सड़क किनारे खुला कुआं खतरनाक है। जो मौत को दावत दे रहा है। कुएं के चारों ओर कोई बैरिकेडिंग या सावधानी का कोई संकेतांक भी नहीं लगाया गया है। इसमें कई लोग गिरते-गिरते बच्चे हैं। वहीं रात के समय यहां से निकलना हादसे को दावत देने से कम नहीं है।
ग्रामीणों ने शासन को भेजे गए शिकायती पत्र में  बताया कि मार्ग के बीच के पेड़ को हटवाने के लिए कई बार शिकायत की जा चुकी है। निर्माण कार्य शुरू होने के दौरान भी पेड़ हटाने की मांग उठाई गई थी, लेकिन विभाग के JE की मनमानी से
सड़क के बीचोंबीच पेड़ से हादसे का खतरा बना हुआ है। पचमई से बने इस मार्ग पर गांव मोहनपुर, ड़डियापुर, गहुरे, भीमपुर, हरचंदपुर, पुरमई, दामोदरपुर व लोहागपुर समेत कई गांवों के ग्रामीणों का आवागमन है। इस मामले में जब विभाग के JE रामलखन से बात की गई तो उहोंने कोई भी जवाब देने से इनकार कर दिया। यही हाल विभाग के एक्सईएन ए के शील का रहा।

👁 11.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

सीओ कार्यालय का ट्यूबवेल बंद, आवास विकास में गहराया पेयजल संकट; सभासद ने डीएम से लगाई गुहार

फतेहपुर। नगर पालिका परिषद फतेहपुर के वार्ड नंबर-2, आवास विकास कॉलोनी के सभासद दीपक...

फतेहपुर: उधननापुर (सुखदेव नगर) में बिजली की मांग तेज, व्यापार मंडल ने अधीक्षण अभियंता को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर। लखनऊ मार्ग स्थित नगर पालिका क्षेत्र की नई बस्ती उधननापुर (सुखदेव नगर) में...

फतेहपुर में सपा ने मनाई महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती, गोष्ठी में उनके योगदान को किया याद

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर बुधवार को पार्टी कार्यालय फतेहपुर...

फतेहपुर पुलिस की नई पहल: अब अवैध गतिविधियों की सूचना सीधे SP के WhatsApp पर, पहचान रहेगी गोपनीय

फतेहपुर। जनपद में अपराध और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से...

More like this