Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरABP विभाग संगठन मंत्री प्रशान्त दीक्षित बोले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एक...

ABP विभाग संगठन मंत्री प्रशान्त दीक्षित बोले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एक ऐसा संगठन है जो समाज को सही दिशा और दशा देने का कार्य करता है।

Published on

फतेहपुर।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला फतेहपुर द्वारा 12 जनवरी राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर एक भव्य एवं विचारोत्तेजक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी का उद्देश्य युवाओं को स्वामी विवेकानन्द जी के विचारों से प्रेरित कर राष्ट्रनिर्माण के लिए जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में प्रवास पर रहे मुख्य वक्ता प्रशान्त दिक्षित जी (विभाग संगठन मंत्री) ने अपने संबोधन में कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एक ऐसा संगठन है जो समाज को सही दिशा और दशा देने का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद केवल शिक्षा के क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय जीवन में भी युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करती है। परिषद का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सकारात्मक परिवर्तन पहुँचाने का कार्य कर रहा है।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष शिवम अग्रहरि जी ने स्वामी विवेकानन्द जी के युवाओं के लिए दिए गए संदेशों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वामी विवेकानन्द ने युवाओं को आत्मविश्वास, साहस और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि आज का युवा यदि उनके विचारों को अपने जीवन में उतार ले तो भारत पुनः विश्वगुरु बन सकता है।
कार्यक्रम का संयोजन श्री अनुभव शुक्ला (जिला संयोजक) द्वारा किया गया तथा सफल संचालन श्री हरिओम गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं एवं युवाओं की बड़ी संख्या में सहभागिता रही, जिससे कार्यक्रम अत्यंत प्रेरणादायी एवं सफल रहा।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभक्ति के नारों एवं स्वामी विवेकानन्द जी के विचारों को जीवन में आत्मसात करने के संकल्प के साथ किया गया।

👁 22.3K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा फतेहपुर ने किया कार्यकारिणी का विस्तार, 10 पदाधिकारियों का मनोनयन

फतेहपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा फतेहपुर के जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर की अध्यक्षता में...

सोशल मीडिया पर पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार

फतेहपुर में सोशल मीडिया के जरिए पूर्व विधायक एवं उत्तर प्रदेश शासन के पूर्व...

अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि पर विशेष: अवैद्यनाथ से योगी तक, गोरक्षपीठ की राजनीति ने यूपी को कैसे बदला?

Mahant Avaidyanath Death Anniversary: उत्तर प्रदेश की राजनीति में गोरखपुर का गोरखनाथ मठ लंबे समय से सिर्फ धार्मिक केंद्र नहीं रहा है। इस मठ से जुड़े महंतों ने चुनावी राजनीति में भी अपनी मजबूत जगह बनाई। महंत अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि पर गोरक्षपीठ की उस राजनीतिक यात्रा पर नजर डालना जरूरी है, जिसने गोरखपुर को यूपी […]

निष्कासित नेताओं की वापसी की खबरें पूरी तरह फेक! बसपा सुप्रीमो मायावती का बड़ा ऐलान, 2027 चुनाव को लेकर दिए कड़े निर्देश

Mayawati Clarifies Fake News Expelled Leaders BSP Return: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से सियासी पारा चढ़ गया है। बीते कुछ दिनों से बहुजन समाज पार्टी में उठा-पटक चल रही है। इसी बीच बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को एक ट्वीट जारी कर पार्टी में युवाओं […]

More like this