Homeराज्यउत्तर प्रदेशFatehpur-वो बोला तलाक तलाक तलाक,फिर पेट मारा लात,बच्चे की हुई मौत,FIR दर्ज

Fatehpur-वो बोला तलाक तलाक तलाक,फिर पेट मारा लात,बच्चे की हुई मौत,FIR दर्ज

Published on

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली मुस्लिम महिला ने अपने ससुरालियों पर ही प्रताड़ित करने व पेट में पल रहे बच्चे को मार डालने का आरोप है। ससुरालीजनों पर आरोप लगा महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की है शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।
     महिला का आरोप है कि महिला की शादी 1 वर्ष पूर्व उन्नाव जनपद के शुक्ला नगर थाना क्षेत्र के अहमद नगर गांव निवासी जाहिद हुसैन के लड़के ताहिर के साथ हुई थी। शादी के बाद से महिला अपने पति के साथ पूरी रीती-रिवाज से रहती थी। आरोप है कि महिला के परिजनों ने दहेज में भी करीब 13 लाख रुपए खर्च किए हैं। बावजूद इसके भी ससुरालीजनों द्वारा महिला को दहेज कम लाने के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। आए दिन महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी गई। कई बार महिला अपने मायके आकर परिजनों से भी आप बीती बताई लेकिन परिजनों द्वारा महिला को समझा बुझाकर भेज दिया जाता था। महिला जब दोबारा अपने ससुराल गई तो इस दौरान महिला की सास ने ननंद को समझा बुझाकर महिला पर जानलेवा हमला भी कराया और घर से निकलने की धमकी दी जाने लगी। महिला हाथ पैर जोड़कर गिडगिडाती रही। मारपीट के दौरान महिला के गर्भ में पल रहे नवजात शिशु की भी मौत हो गई। महिला ने डॉक्टर द्वारा अल्ट्रासाउंड कराया जहां बच्चा डैमेज होने की बात कही गई। इसके बाद महिला को आपरेशन के जरिए प्रसव हुआ उस दौरान उसके पेट से मरा हुआ बच्चा पैदा हुआ। इसके बाद महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की। शिकायत के बाद पुलिस ने ससुराली जनों पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।

👁 5.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

हाईटेंशन लाइन का कहर: 11 हजार वोल्ट की लाइन टूटकर गिरी, 6 दुधारू भैंसों की मौत, किसानों का लाखों का नुकसान

फतेहपुर। जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र के बसफरा गांव में रविवार को बड़ा हादसा...

मामूली बात पर बवाल: दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, महिलाओं समेत आधा दर्जन से अधिक लोग भिड़े, वीडियो वायरल

फतेहपुर। जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के बिलंदा गांव में मामूली बात को लेकर दो...

बेकाबू डंपर ने ली एक और जान, कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर बाइक सवार की दर्दनाक मौत

फतेहपुर। जिले में तेज रफ्तार वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है।...

लखनऊ में संगठन की प्रथम प्रादेशिक बैठक संपन्न, आगामी विधानसभा चुनाव में युवाओं की भूमिका पर मंथन

लखनऊ। आज राजधानी लखनऊ में संगठन की प्रथम प्रादेशिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक...

More like this