Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरआश्रम पद्धति विद्यालय से कक्षा 7 का छात्र लापता, सुरक्षा व्यवस्था पर...

आश्रम पद्धति विद्यालय से कक्षा 7 का छात्र लापता, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Published on

नरसिंह मौर्य फतेहपुर

पंडित दीनदयाल उपाध्याय आश्रम पद्धति विद्यालय खास मऊ, खागा में पढ़ने वाला कक्षा 7 का छात्र अंकित कुमार 23 नवंबर की रात से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। गरीब व बेसहारा परिवार से ताल्लुक रखने वाली मां शर्मिला देवी ने खागा कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि विद्यालय स्टाफ ने 24 नवंबर की सुबह फोन पर सूचना दी कि उनका बेटा स्कूल परिसर से गायब हो गया है।

परिवार के अनुसार सुबह करीब 9 बजे विद्यालय स्टाफ के तीन लोग, जिनमें एक पीआरडी जवान भी शामिल था, उनके घर पहुंचे और छात्र के लापता होने की जानकारी दी। परिजन जब विद्यालय पहुंचे तो गेट पर गार्ड ने उन्हें लंबे समय तक बाहर बैठाए रखा। बाद में प्रधानाचार्य से मिलने पर पता चला कि 21 नवंबर को गार्ड का मोबाइल चोरी होने की घटना में पाँच छात्रों के नाम आए थे, जिसमें अंकित का भी जिक्र था। परिजनों का आरोप है कि प्रधानाचार्य ने बताया कि 23 नवंबर को अंकित को डराने के लिए डंडा भी मारा गया था।

परिजनों ने 112 नंबर पर कॉल कर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। खागा कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। चौकी इंचार्ज महिचा द्वारा रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में छात्र की तलाश की जा रही है।

सबसे गंभीर बात यह सामने आई कि विद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे काम नहीं कर रहे थे। वहीं, ऊँची दीवारों और बंद गेट के बावजूद छात्र रात में बाहर कैसे निकल गया, यह बड़ा सवाल है। साथ रहने वाले छात्रों का कहना है कि अंकित रात 2 बजे तक जाग रहा था, उसके बाद सभी सो गए। सुबह होने पर वह कमरे में नहीं मिला।

छात्र के गायब होने के बाद विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। परिजन और पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटे हैं। छात्र मिलने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।

👁 17K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा फतेहपुर ने किया कार्यकारिणी का विस्तार, 10 पदाधिकारियों का मनोनयन

फतेहपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा फतेहपुर के जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर की अध्यक्षता में...

सोशल मीडिया पर पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार

फतेहपुर में सोशल मीडिया के जरिए पूर्व विधायक एवं उत्तर प्रदेश शासन के पूर्व...

अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि पर विशेष: अवैद्यनाथ से योगी तक, गोरक्षपीठ की राजनीति ने यूपी को कैसे बदला?

Mahant Avaidyanath Death Anniversary: उत्तर प्रदेश की राजनीति में गोरखपुर का गोरखनाथ मठ लंबे समय से सिर्फ धार्मिक केंद्र नहीं रहा है। इस मठ से जुड़े महंतों ने चुनावी राजनीति में भी अपनी मजबूत जगह बनाई। महंत अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि पर गोरक्षपीठ की उस राजनीतिक यात्रा पर नजर डालना जरूरी है, जिसने गोरखपुर को यूपी […]

निष्कासित नेताओं की वापसी की खबरें पूरी तरह फेक! बसपा सुप्रीमो मायावती का बड़ा ऐलान, 2027 चुनाव को लेकर दिए कड़े निर्देश

Mayawati Clarifies Fake News Expelled Leaders BSP Return: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से सियासी पारा चढ़ गया है। बीते कुछ दिनों से बहुजन समाज पार्टी में उठा-पटक चल रही है। इसी बीच बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को एक ट्वीट जारी कर पार्टी में युवाओं […]

More like this