फतेहपुर- देवमई ब्लॉक स्थित बकेवर में चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में बड़े ही धूमधाम से रक्षाबंधन पर्व मनाया गया इस उपलक्ष्य पर रक्षाबंधन के पावन अवसर पर छात्रों ने अनोखी पहल करते हुए थाना बकेवर के अधिकारियों के पास जाकर राखी बांधते हुए भाईचारे एवं सम्मान एवं सुरक्षा के पर्व को सार्थक बनाया छात्राओं ने बकेवर थाने के थाना अध्यक्ष सुमित पांडे सहित थाना परिसर के समस्त अधिकारियों को राखी बांधी। वही बकेवर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बकेवर में भी जाकर चिकित्साधिकारी डॉ शिखा कनौजिया समेत और सभी कर्मचारियों को राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी एवं विद्यालय परिसर में विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिता का आयोजन हुआ इस दौरान आयोजित राखी निर्माण, बोर्ड डेकोरेशन थाली सजावट प्रतियोगिता एवं मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक सुनील श्रीवास्तव एवं संजय श्रीवास्तव एवं निर्देशिका प्राची श्रीवास्तव, एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या नीता मिश्रा ने विद्यालय के छात्राओं को विद्यालय प्रबंधन की तरफ से रक्षाबंधन के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।
Trending Now
थाना बकेवर एवं चिकित्सालय के अधिकारियों को सीपीएस बकेवर की छात्राओं ने बांधी राखी







