फतेहपुर- शहर क्षेत्र में इन दिनों चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। ताबड़तोड़ हो रही चोरियों ने आम लोगों से लेकर व्यापारियों तक की नींद उड़ा दी है। हालात यह हैं कि दिनदहाड़े चोरी की घटनाएं हो रही हैं और पुलिस बेखबर बनी हुई है। चोरी की घटनाओं को लेकर लोगों का पुलिस प्रशासन से भरोसा भी टूटने लगा है। दैनिक जागरण के पत्रकार की मोटरसाइकिल घर के दरवाजे से चोरी हो गई। घटना दिनदहाड़े हुई और पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में साफ तौर पर कैद है। फुटेज में दिख रहा है कि चोर बड़ी आसानी से मोटरसाइकिल को लेकर फरार हो जाता है। इसके बावजूद पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। लोगों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में शहर के विभिन्न मोहल्लों, बाज़ारों और कॉलोनियों में कई चोरी की घटनाएं हुई हैं। चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे बिना किसी डर के खुलेआम वारदात को अंजाम दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस गश्त नाम की कोई व्यवस्था नजर नहीं आ रही, जिससे अपराधियों के हौसले और बढ़ते जा रहे हैं।
Trending Now
पत्रकार की मोटरसाइकिल चोरी,सीसीटीवी में कैद,शहर पुलिस की शिथिलता से घूम रहे बाइकर्स गैंग,अब पुलिस पीड़ित पत्रकार से कर रही सवाल जवाब






