फतेहपुर- पूर्व मंत्री भारत सरकार साध्वी निरंजन ज्योति के प्रयास से स्वीकृत हुआ सीवर लाइन परियोजना पर प्रारंभ होने जा रहे कार्य को देखने मदारीपुर कला गई। इस निरीक्षण कार्यक्रम में जल निगम शहरी के सहायक अभियंता सुरेंद्र कुमार je अभियंता आरके ठाकुर और je अभियंता पीसी पटेल मौजूद रहे जिन्होंने वहां पर सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए आरक्षित की हुई जमीन दिखाते हुए कहा कि अभी इस जमीन की लेबलिंग व बाउंड्री कराया जा रहा है
साध्वी जी हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह परियोजना सन 1989 या 90 में तत्कालीन माननीय प्रधानमंत्री स्व विश्वनाथ प्रताप सिंह द्वारा बनाई गई थी जो भाजपा की सरकार में सन 2023 में स्वीकृत हुई साध्वी जी ने यह भी बताया कि यह कार्य मेरा इस जनपद के विकास के लिए सपना था जो पूर्ण हुआ यह कार्य फतेहपुर नगर के लिए वरदान साबित होगा इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष आशीष मिश्रा शिव प्रताप सिंह योगेंद्र सिंह रघुवीर लोधी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Trending Now
पूर्व मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने शहर में प्रस्तावित सीवर लाइन का स्थलीय निरीक्षण किया X BJP अध्यक्ष आशीष मिश्रा भी रहे मौजूद
👁 28.9K views






