फतेहपुर। जिले के बहुआ ब्लाक के सुजानपुर ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान हेमलता पटेल अब विकास की नई उड़ान भरने जा रही हैं। पंचायती राज विभाग की विशेष पहल के तहत विभिन्न जनपदों के चयनित ग्राम प्रधान और 11 अधिकारियों–कर्मचारियों की टीम पांच दिवसीय एक्सपोज़र विजिट पर महाराष्ट्र रवाना होगी। यह दल झांसी के डिप्टी डायरेक्टर (पंचायत) अजय आनंद सरोज के नेतृत्व में 7 दिसंबर को उड़ेगा। सूत्रों के मुताबिक विभाग ने यात्रा से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। संबंधित जिलों के डीपीआरओ द्वारा भेजी गई सूची के आधार पर प्रधानों, पंचायत सचिवों और सहायकों का चयन किया गया है। यात्रा के दौरान टीम महाराष्ट्र के सफल पंचायत मॉडल, डिजिटल गवर्नेंस, स्वच्छता मिशन, तथा ग्रामीण विकास कार्यक्रमों का जमीनी अध्ययन करेगी, ताकि यूपी की पंचायतों में भी इन मॉडलों को लागू किया जा सके।
यात्रा व्यवस्था के अनुसार फतेहपुर जिले से चयनित ग्राम प्रधान हेमलता पटेल लखनऊ एयरपोर्ट से टीम के साथ उड़ान भरेंगी और मायानगरी मुंबई के लिए रवाना होंगी | यह दौरा प्रदेश की पंचायतों को नई दिशा देने वाला साबित हो सकता है—और फतेहपुर की कर्मठ सुप्रसिद्ध महिला ग्राम प्रधान हेमलता पटेल इस परिवर्तनकारी यात्रा का अहम हिस्सा बनने जा रही हैं। दूसरी बार निर्वाचित ग्राम प्रधान पद पर श्रीमती पटेल निरन्तर अपने द्वारा कराए विभिन्न महत्वपूर्ण विकास कार्यों के लिए उदाहरण रहीं हैं हेमलता पटेल बहुआ ब्लॉक प्रधान संघ की अध्यक्ष तथा गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं उनके द्वारा शिक्षा के लिए राजकीय महाविद्यालय, सरकारी मॉडल इंटर कालेज, प्राइमरी स्कूल निर्माण कार्य शामिल रहे हैं साथ ही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ गांव में जन जन तक पहुंचाने में सक्रिय भागीदारी तथा जन स्वास्थ्य और सुरक्षा में भी महती भूमिका रही है प्रधान हेमलता पटेल को पंचायती राज मंत्रालय द्वारा राजधानी नई दिल्ली और लखनऊ में सम्मानित किया जा चुका है जिससे जिले का नाम रौशन हुआ अब उन्हें पंचायती राज विभाग द्वारा चयन कर महाराष्ट्र एक्पोजर विजिट के लिए भेजा जा रहा है चयन पर प्रधान हेमलता पटेल ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया उन्होंने कहा यह सौभाग्यशाली पल है और निश्चित रूप से इस एक्पोजर विजिट से विकास कार्यों में गुणात्मक परिवर्तन लाने का अवसर मिलेगा वहां से प्राप्त अनुभवों के आधार पर यहां गांव में भी उन कल्याणकारी योजनाओं और नवाचार के तरीकों से जनसमुदाय को जागरूक और लागू करने का पूर्ण प्रयास करेंगे जिससे लोग लाभान्वित होंगे |
Trending Now
फतेहपुर की प्रधान हेमलता पटेल भरेंगी ‘विकास की उड़ान’ – पंचायतों की ड्रीम टीम में हुआ चयन, महाराष्ट्र में मॉडल पंचायतों का होगा हाई-प्रोफाइल अध्ययन लखनऊ एयरपोर्ट से मुंबई के लिए हवाईजहाज से होंगी रवाना
👁 40.7K views






