फतेहपुर के थाना लगौली क्षेत्र में रक्षाबंधन पर्व से पहले दर्दनाक हादसा हो गया। कजेलिया बहाने गईं दो सगी बहनें—अंजली (विवाहित) और सोनी (17 वर्ष)— दोनों सगी बहने ग्राम नया डेरा के मुस्तौर की बताई जा रही है। दतौली चौकी क्षेत्र के ओती यमुना नदी में डूब गईं। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। एसडीएम सदर ने बताया कि स्थानीय गोताखोरों के साथ पुलिस द्वारा तलाश जारी है, वहीं एनडीआरएफ टीम को भी मौके पर भेजा गया है। तहसीलदार सहित अन्य संबंधित अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच रहें हैं।जबकि स्थानीय गोताखोरों के साथ स्थानीय पुलिस मौजूद है। BJP अध्यक्ष मुखलाल पाल ने इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा है कि प्रशासन की टीम पूरी मुस्तैदी के साथ लगी हुई है।
Trending Now
फतेहपुर: रक्षाबंधन से पहले दो सगी बहनें यमुना नदी में डूबीं, तलाश जारी NDRF की टीम मौके पर BJP अध्यक्ष मुखलाल पाल ने जताया दुख







