Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर हादसे में 10 की मौत: BSP जिला अध्यक्ष वीर प्रकाश लोधी...

फतेहपुर हादसे में 10 की मौत: BSP जिला अध्यक्ष वीर प्रकाश लोधी ने पीड़ित परिवारों से मिलकर जताया शोक, मुआवजे की उठाई बड़ी मांग

Published on

फतेहपुर -जनपद फतेहपुर से जुड़े दर्दनाक सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत के बाद शोक की लहर है। इस घटना को लेकर बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष वीर प्रकाश लोधी एडवोकेट ग्राम कोरवल मजरे धौरहरा, विधानसभा जहानाबाद पहुंचे और मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर गहरा दुख व्यक्त किया।

इस दौरान उन्होंने मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवारों को इस कठिन समय में शक्ति दें।

BSP की प्रमुख मांगें:
वीर प्रकाश लोधी ने जिला अधिकारी फतेहपुर के माध्यम से सरकार से बड़ी मांगें उठाईं

प्रत्येक मृतक के परिजनों को 25-25 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए

किसान बीमा दुर्घटना के तहत 5 लाख रुपये अतिरिक्त सहायता

हर मृतक परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी

घायलों को 5-5 लाख रुपये मुआवजा

सभी प्रभावित परिवारों को आवास उपलब्ध कराया जाए

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा अब तक दी गई सहायता बेहद कम है, जबकि मृतक और घायल परिवार बेहद गरीब और कमजोर स्थिति में हैं। ऐसे में तत्काल राहत और समुचित सहायता प्रदान की जानी चाहिए।

मृतकों के नाम:
हादसे में जान गंवाने वालों में शामिल हैं—

श्रीमती सुनती देवी पत्नी श्यामलाल

मैंकी पत्नी चुनकू

दर्शनीया पत्नी बाबूलाल

राजकुमारी पत्नी रामखेलावन

मयंक पुत्र मुकेश

अनुज पुत्र लल्लन (निवासी ग्राम बारा)

रंजना पत्नी लवकुश

गुड़िया पत्नी दिनेश

सुख रनिया

ध्रुव पुत्र मनोहर लाल

श्रद्धांजलि सभा में मौजूद रहे:
इस मौके पर जहानाबाद विधानसभा प्रभारी अखिलेश प्रताप सिंह, विधानसभा अध्यक्ष रमेश गौतम, ग्राम प्रधान रामविलास निषाद, पृथ्वी पाल निषाद, रामखेलावन निषाद, हरपाल कुरील, सतीश पासी, योगेश दीक्षित, शिवनायक गौतम, सुशील कुमार, बदरुलदीन, पुतान सोनकर, अजेय सोनकर, रंजीत गौतम, गोरेलाल गौतम सहित सैकड़ों महिलाएं और पुरुष उपस्थित रहे।

सभी ने मृतकों को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी और पीड़ित परिवारों के साथ खड़े रहने का भरोसा जताया।

👁 29.6K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 430वीं साप्ताहिक रविवासरीय काव्य गोष्ठी संपन्न, कवियों ने बिखेरी भावों की सरस धारा

फतेहपुर- मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के बैनर तले 430वीं...

फतेहपुर में देवी जागरण के नाम पर फूहड़ता, मंदिर वार्षिकोत्सव में बार बालाओं के ठुमकों का वीडियो वायरल

फतेहपुर। जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जहानपुर इलाके से एक हैरान करने वाला मामला...

फतेहपुर: रिश्वत लेते लेखपाल का वीडियो वायरल, तहसील में मचा हड़कंप

फतेहपुर जिले में भ्रष्टाचार का एक और मामला सामने आया है, जहां बिंदकी तहसील...

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने छात्रा को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत

फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के बवारा गांव में रविवार को एक दर्दनाक...

More like this