Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरबरात लेकर पहुंचा दूल्हा, जयमाल हुआ, सात फेरे से पहले दुल्हन ने...

बरात लेकर पहुंचा दूल्हा, जयमाल हुआ, सात फेरे से पहले दुल्हन ने शादी से किया इनकार, सुबह परिजन प्रेमी के पास छोड़ आये

Published on

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां जयमाल के बाद दुल्हन ने सात फेरे से पहले शादी से इनकार कर दिया। यह देख घरातियों और बारातियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद भी परिजनों ने जब शादी करने की बात कही तो दुल्हन बोली, दबाव बनाया तो जहर खाकर जान दे दूंगी, जिससे शादी की सारी खुशियां धरी की धरी रह गईं। इसके बाद बगैर दुल्हन के ही बारात बैरंग लौट गई। परिजन युवती को प्रेमी के घर छोड़ आए।

शादी समारोह में हड़कंप

जानकारी के अनुसार, औंग थाना क्षेत्र के एक गांव में बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से शुक्रवार की शाम बारात गई थी। शादी की सारी रश्में हंसी खुशी चल रही थी। स्वागत व द्वारचार के बाद वरमाला का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसके बाद अचानक दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। इतना सुनते ही जनातियों और बारातियों में हड़कंप मच गया। बावजूद इसके दुल्हन के परिजनों ने काफी समझाया लेकिन युवती शादी न करने की जिद पर अड़ी रही। इसपर परिजनों ने जब दुल्हन पर शादी का दबाव बनाया, तो उसने जहर खाकर जान दे देने की धमकी दी।

पड़ोस में रहने वाले युवक से है प्रेम प्रसंग

यह सारे घटनाक्रम को देख और सुन कर वर पक्ष ने भी बिना दुल्हन की रजामंदी के शादी से मना कर दिया।दुल्हन के इस हरकत की जानकारी पर परिजनों के मुताबिक युवती का पड़ोस में रहने वाले एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है और वह प्रेमी से ही शादी करना चाहती है।

बिन दुल्हन लौटी बारात

उसकी मर्जी के खिलाफ और जबरन करने पर वह जहर खाकर जान देने की भी धमकी दी। शनिवार की सुबह बिना दुल्हन के ही बरात वापस लौट गई। इसके बाद दुल्हन को उसके परिजन प्रेमी के घर छोड़ आए। थाना प्रभारी रमा शंकर सरोज ने बताया कि दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया है। प्रेमी और प्रेमिका दोनों बालिग हैं। निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र हैं।

👁 14.5K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर: धान लगाने के विवाद में महिला की पिटाई, सिर पर गंभीर चोट; पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

फतेहपुर। जनपद के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में खेत में धान लगाने...

फतेहपुर: 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आने से 5 बंदरों की मौत, 2 गंभीर झुलसे

फतेहपुर के किशनपुर थाना क्षेत्र के नरैनी गांव में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन...

फतेहपुर: तमंचा लहराकर डांस का वीडियो वायरल, बिंदकी पुलिस जांच में जुटी

फतेहपुर। जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल...

गाजीपुर के पास औगासी रोड स्थित तालाबी जमीन से हटाया गया अतिक्रमण, अन्य कब्जेदारों को 10 दिन का अंतिम नोटिस

फतेहपुर में सरकारी तालाब की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए प्रशासन ने...

More like this