Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरब्रेकिंग फतेहपुर: “कुत्ते की पूंछ” वाले बयान से सियासी भूचाल, BJP नेता...

ब्रेकिंग फतेहपुर: “कुत्ते की पूंछ” वाले बयान से सियासी भूचाल, BJP नेता घिरे!

Published on

फतेहपुर जिले की राजनीति में उस वक्त बवाल मच गया जब एक पूर्व विधायक और वर्तमान बीजेपी नेता का विवादित बयान सामने आया। वायरल वीडियो में नेता ने एक जाति विशेष को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा कि “ये जाति कुत्ते की पूंछ की तरह है, इसे जोड़ पाना आसान नहीं”

बयान से भड़का जनाक्रोश

जैसे ही यह वीडियो सामने आया, इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। लोगों ने इसे जाति विशेष का अपमान बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर भी बयान को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

विरोध की तैयारी, एफआईआर की मांग

स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने इस बयान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आरोप है कि नेता ने जानबूझकर समाज को बांटने वाली भाषा का इस्तेमाल किया। मामले में एफआईआर दर्ज कराने की मांग तेज हो गई है।

सियासी जमीन मजबूत करने की कोशिश?

बताया जा रहा है कि उक्त नेता बसपा शासनकाल में सत्ता का स्वाद चख चुके हैं और अब दोबारा अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने की कोशिश में जुटे हैं। ऐसे में इस तरह का बयान उनकी रणनीति का हिस्सा है या चूक—इस पर भी चर्चा तेज है।

जहानाबाद क्षेत्र का बताया जा रहा वीडियो

वायरल वीडियो जहानाबाद क्षेत्र का बताया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है।

फिलहाल सवाल यही—क्या इस बयान पर होगी सख्त कार्रवाई या फिर सियासत में यूं ही चलता रहेगा विवादित बयानों का दौर?

👁 185.1K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

Lucknow News: पहले एक ही परिवार का था सरकारी नौकरियों पर कब्जा, पिछली सरकारों पर बरसे CM योगी

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कौशल विकास मिशन और ITI के तहत प्रशिक्षित युवाओं के सम्मान समारोह में भाग लिया। सीएम योगी ने प्रदेश की राजधानी लखनऊ आयोजित समारोह में पिछली सरकारों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मौका सबको बराबर मिले तभी भविष्य अच्छा बन सकता है। इसके […]

UP में गठबंधन पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- राजनीतिक ताकत होगी तभी होगी बातचीत

Chirag Paswan on Alliance: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीतिक गतिविधियां बढ़ा दी हैं। बुधवार को लखनऊ पहुंचे चिराग पासवान ने कहा कि किसी भी राजनीतिक गठबंधन में असरदार बातचीत तभी हो सकती है जब पार्टी का संगठन मजबूत हो, […]

एसपी ने किए थानेदारों के तबादले कई और भी रडार में

फतेहपुर पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने कानून-व्यवस्था...

स्व. ममता गुप्ता की स्मृति में हुआ पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

फतेहपुर: श्रीराम राज्याभिषेक मंडल की संस्थापिका एवं अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद द्वारा मरणोपरांत "महिला...

More like this