Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरविद्युत तारों की चिंगारी से गेहूं की फसल में आग, एक बीघा...

विद्युत तारों की चिंगारी से गेहूं की फसल में आग, एक बीघा फसल जलकर राख

Published on

नरसिंह मौर्य, असोथर (फतेहपुर)।

थाना क्षेत्र के गांव टीकर में विद्युत तारों से निकली चिंगारी ने एक किसान की महीनों की मेहनत को कुछ ही पलों में राख कर दिया। खेत के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों से निकली चिंगारी गेहूं की पकी फसल पर गिर गई, जिससे अचानक आग लग गई।

गांव निवासी सतीश कुमार मौर्य के खेत गांव के किनारे स्थित हैं, जहां गेहूं की तैयार फसल खड़ी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक तारों से चिंगारी निकली और नीचे गिरते ही फसल ने आग पकड़ ली। तेज हवा के चलते आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और पूरे खेत को अपनी चपेट में ले लिया।

आग की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और नलकूप चलाकर तथा झाड़-झंखाड़ से आग बुझाने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू तो पा लिया गया, लेकिन तब तक करीब एक बीघा गेहूं की फसल पूरी तरह जलकर नष्ट हो चुकी थी।

इस घटना से किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। सूचना मिलने पर राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित किसान को जल्द से जल्द मुआवजा दिलाया जाए, ताकि उसकी आर्थिक भरपाई हो सके।

👁 57.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

लखनऊ में विधान परिषद सभापति मानवेंद्र सिंह से मिला गौ माता राष्ट्र माता अभियान का प्रतिनिधिमंडल

लखनऊ। देशभर में चल रहे राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन ‘गौ माता राष्ट्र माता’ अभियान को गति...

फतेहपुर जनपद स्थापना दिवस  : 10 नवंबर 2026 दिन मंगलवार -लेखक :  शैलेन्द्र कुमार द्विवेदी

   अपना  फतेहपुर जनपद आगामी 10 नवंबर 2026 दिन मंगलवार को अपना 200 वां...

More like this

लखनऊ में विधान परिषद सभापति मानवेंद्र सिंह से मिला गौ माता राष्ट्र माता अभियान का प्रतिनिधिमंडल

लखनऊ। देशभर में चल रहे राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन ‘गौ माता राष्ट्र माता’ अभियान को गति...