फतेहपुर। जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को तेज रफ्तार डंपर ने कहर बरपा दिया। कढ़ीवा के पास बेकाबू डंपर ने बाइक सवारों को कुचल दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
हादसे के बाद डंपर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने मृतक का शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और आरोपी चालक की गिरफ्तारी व मुआवजे की मांग करने लगे।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।
फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद है, यातायात सामान्य कराने का प्रयास कर रही है और फरार डंपर चालक की तलाश में जुटी हुई है।






