Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरनगर पंचायत असोथर में पहलवानों ने दिखाया दमखम, अखाड़े में गूंजे जयकारे...

नगर पंचायत असोथर में पहलवानों ने दिखाया दमखम, अखाड़े में गूंजे जयकारे — हजारों दर्शकों ने देखा रोमांचक मुकाबला

Published on

नरसिंह मौर्य असोथर फतेहपुर

नगर पंचायत असोथर के ऐतिहासिक किला मैदान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष नीरज सिंह सेंगर ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। कार्यक्रम के संयोजक पूर्व प्रधान रमेश चंद्र पासवान तथा व्यवस्थापक अजय कुमार मास्टर रहे।

दंगल में देश के विभिन्न राज्यों हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, मध्य प्रदेश, देहरादून, चित्रकूट और नेपाल से आए नामी पहलवानों ने अखाड़े में अपना दमखम दिखाया। कुल 50 कुश्तियां कराई गईं, जिनमें रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।

मुख्य मुकाबलों में रामबाबू (बड़ागांव) ने राजवीर (महोबा) को पछाड़ा, जबकि संजय (लौगांव) ने पुष्पेंद्र (महोबा) को हराया। अशोक (रतन तारा) ने बाबा कृष्ण (हाथरस) पर जीत दर्ज की। वहीं लक्ष्मण दास (हनुमानगढ़ी) ने नहू (देहरादून) को परास्त किया।
विक्की (देहरादून) ने लकी थापा (नेपाल) को हराया, अंकित शाखा ने अजय राय पर जीत हासिल की, मंगल (मध्य प्रदेश) ने कपिल मुनि बाबा (चित्रकूट) को मात दी और श्रीराम लामेटा ने विक्की (दिल्ली) को हराकर विजेता बने।

कार्यक्रम के दौरान अखाड़े में लगभग 15 से 20 हजार दर्शक मौजूद रहे जिन्होंने जोश और उत्साह से भरे मुकाबलों का आनंद लिया। आयोजन में नगर पंचायत अध्यक्ष नीरज सिंह सेंगर, संयोजक पूर्व प्रधान रमेश चंद्र पासवान, अजय कुमार मास्टर, मनोज सिपाही, मनोज पासवान, राजेश कुमार, चंद्रभान, कामता प्रसाद, अनिल पावरमैन, महेश त्यागी बाबा, सभासद ओमप्रकाश पासवान, राजेश चौहान, शैलेश सिंह समेत सभी सभासद उपस्थित रहे।

दंगल के समापन पर विजेता पहलवानों को सम्मानित किया गया और आगामी वर्ष के लिए प्रतियोगिता को और भव्य बनाने का संकल्प लिया गया।

👁 22.7K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक का भव्य संगठन विस्तार, सैकड़ों महिलाओं ने न्याय की लड़ाई की ली शपथ

फतेहपुर। जनपद के हसवा ब्लॉक अंतर्गत बेर्राव गांव में शनिवार को गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक...

ब्रेकिंग फतेहपुर: बेकाबू डंपर का कहर, बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत; दो गंभीर

फतेहपुर। जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को तेज रफ्तार डंपर ने कहर बरपा...

फतेहपुर: डीएम निधि गुप्ता वत्स की सख्ती, स्वास्थ्य विभाग में बड़ी कार्रवाई; हरदो सीएचसी अधीक्षक व असोथर पीएचसी प्रभारी हटाए गए

फतेहपुर। जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की...

फतेहपुर: जयमाल के बाद दुल्हन ने शादी से किया इनकार, बैरंग लौटी बारात

फतेहपुर। जिले के औंग थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह के दौरान उस...

More like this