Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरसाध्वी निरंजन ज्योति को मिला केंद्रीय कैबिनेट मंत्री का दर्जा, समर्थकों में...

साध्वी निरंजन ज्योति को मिला केंद्रीय कैबिनेट मंत्री का दर्जा, समर्थकों में खुशी की लहर

Published on

नई दिल्ली/फतेहपुर। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (NCBC) की अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा केंद्रीय कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान किया गया है। इस निर्णय के बाद उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह का माहौल है। दिल्ली स्थित उनके आवास और कार्यालय पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

देश के विभिन्न राज्यों से आए कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और समर्थकों ने साध्वी निरंजन ज्योति को शुभकामनाएं देते हुए इसे पिछड़ा वर्ग समाज के सम्मान और सशक्तिकरण से जुड़ा महत्वपूर्ण निर्णय बताया। दूर-दराज के क्षेत्रों से भी उन्हें फोन, सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से लगातार बधाई संदेश मिल रहे हैं।

समर्थकों का कहना है कि केंद्र सरकार ने पहले उन्हें राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष बनाकर पिछड़े वर्ग के अधिकारों की रक्षा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी थी। अब केंद्रीय कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिलने से उनके नेतृत्व, अनुभव और जनसेवा को नई पहचान मिली है।

इस अवसर पर साध्वी निरंजन ज्योति ने प्रधानमंत्री एवं केंद्र सरकार के नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय पिछड़ा वर्ग समाज के सम्मान और सामाजिक न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई जिम्मेदारी के साथ वे समाज की सेवा और पिछड़े वर्ग के अधिकारों की रक्षा के लिए और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करेंगी।

समर्थकों ने इस उपलब्धि पर विभिन्न स्थानों पर मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई और इसे समाज के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया।

👁 70.6K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक का भव्य संगठन विस्तार, सैकड़ों महिलाओं ने न्याय की लड़ाई की ली शपथ

फतेहपुर। जनपद के हसवा ब्लॉक अंतर्गत बेर्राव गांव में शनिवार को गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक...

ब्रेकिंग फतेहपुर: बेकाबू डंपर का कहर, बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत; दो गंभीर

फतेहपुर। जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को तेज रफ्तार डंपर ने कहर बरपा...

फतेहपुर: डीएम निधि गुप्ता वत्स की सख्ती, स्वास्थ्य विभाग में बड़ी कार्रवाई; हरदो सीएचसी अधीक्षक व असोथर पीएचसी प्रभारी हटाए गए

फतेहपुर। जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की...

फतेहपुर: जयमाल के बाद दुल्हन ने शादी से किया इनकार, बैरंग लौटी बारात

फतेहपुर। जिले के औंग थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह के दौरान उस...

More like this