Homeराज्यउत्तर प्रदेश‘ईडी पार्टी की सरकार आरोपियों को बचा रही है’, राम मंदिर चढ़ावा...

‘ईडी पार्टी की सरकार आरोपियों को बचा रही है’, राम मंदिर चढ़ावा विवाद में संजय सिंह ने दिया बड़ा बयान–

Published on

AAP Sanjay Singh: राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण को लेकर सियासत एक बार फिर पूरी तरह गरमा गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) के सीनियर लीडर और सांसद संजय सिंह ने इस पूरे प्रकरण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर हमला बोला है। लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सांसद संजय सिंह ने सीधे तौर पर मंदिर ट्रस्ट और उससे जुड़े पदाधिकारियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। संजय सिंह का कहना है कि इस पूरे मामले में करोड़ों लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है और सरकार आरोपियों को बचाने में जुटी है।

सबूत मिलने के बाद भी कोई जेल क्यों नहीं भेजा गया?

संजय सिंह ने मामले की गंभीरता को बताते हुए कहा कि इस घोटाले में सारे नाम, तथ्य और पुख्ता प्रमाण सामने आ चुके हैं। यहां तक कि CCTV फुटेज और हिरासत में लिए गए लोगों के बयान भी दर्ज हो चुके हैं और चोरी किए गए माल की बरामदगी भी हो चुकी है। इसके बावजूद प्रशासन की तरफ से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर इतने सारे सबूत होने के बाद भी चंपत राय, अनिल मिश्रा, गोपाल और टिन्नू जैसे नामजद लोगों को अब तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया और उन्हें जेल क्यों नहीं भेजा गया?

थाना अध्यक्ष को भेजी तहरीर, ट्रस्ट खत्म करने की मांग

मामले में कोई कार्रवाई न होती देख संजय सिंह ने खुद कदम उठाया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी तरफ से अयोध्या के थाना अध्यक्ष को चंपत राय और बाकी आरोपियों के खिलाफ एक तहरीर भेजी है। उन्होंने मांग की है कि भगवान के घर में चोरी करने वाले इन बेईमानों के खिलाफ तुरंत FIR दर्ज की जाए और इन्हें जेल में डाला जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस ट्रस्ट को तुरंत भंग कर देना चाहिए, क्योंकि ये ट्रस्ट नहीं भ्रष्ट ट्रस्ट हैं।

2021 के जमीन घोटाले का किया जिक्र

संजय सिंह ने कहा कि राम मंदिर के नाम पर पैसों की यह हेराफेरी आज नई नहीं है। उन्होंने याद दिलाया कि साल 2021 में भी उन्होंने सबूतों के साथ खुलासा किया था कि कैसे चंपत राय और उनके साथियों ने 5 करोड़ की जमीन को साढ़े 18 करोड़ रुपये में खरीदकर घोटाला किया था। उस समय के मेयर भी इस खेल में शामिल थे, लेकिन सरकार ने कोई एक्शन नहीं लिया। संजय सिंह ने कहा कि अगर 2021 में ही इन चोरों को सजा मिल जाती, तो आज करोड़ों भक्तों की आस्था के साथ दोबारा यह खिलवाड़ नहीं होता।

👁 45.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में अवैध खनन संरक्षण के कथित खेल का ऑडियो वायरल, दो सिपाही निलंबित

फतेहपुर। जिले में अवैध खनन संरक्षण को लेकर कथित तौर पर हुई बातचीत का एक...

रिंद नदी में बहता मिला अज्ञात युवक का शव, पहचान में जुटी पुलिस

फतेहपुर। जनपद के जहानाबाद थाना क्षेत्र स्थित रिंद नदी में रविवार को एक अज्ञात युवक...

शपथ समाचार की खबर का बड़ा असर, शादीपुर चौराहे पथराव मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

फतेहपुर। शहर के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित शादीपुर चौराहे पर मारपीट और ईंट-पत्थर चलने का...

बिंदकी में एसपी का बड़ा एक्शन: कोतवाल समेत कस्बा चौकी का पूरा स्टाफ लाइन हाजिर

फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बिंदकी कोतवाली में बड़ी कार्रवाई करते हुए कोतवाल राजेंद्र सिंह, कस्बा चौकी...

More like this

फतेहपुर में अवैध खनन संरक्षण के कथित खेल का ऑडियो वायरल, दो सिपाही निलंबित

फतेहपुर। जिले में अवैध खनन संरक्षण को लेकर कथित तौर पर हुई बातचीत का एक...

रिंद नदी में बहता मिला अज्ञात युवक का शव, पहचान में जुटी पुलिस

फतेहपुर। जनपद के जहानाबाद थाना क्षेत्र स्थित रिंद नदी में रविवार को एक अज्ञात युवक...

शपथ समाचार की खबर का बड़ा असर, शादीपुर चौराहे पथराव मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

फतेहपुर। शहर के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित शादीपुर चौराहे पर मारपीट और ईंट-पत्थर चलने का...